आस्था

शत्रु ग्रह के नक्षत्र में सूर्य का गोचर, सोने की तरह चमकेगा इन 3 राशि वालों का भाग्य; शुरू होगा गोल्डेन टाइम

Surya Nakshatra Gochar Astrology Prediction: ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा और आत्मा का कारक कहा गया है. सूर्य देव प्रत्येक 30 दिन पर अपनी राशि और 14 दिन पर नक्षत्र परिवर्तन करते हैं. ज्योतिष में सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन खास महत्व रखता है. ग्रहों के राजा सूर्य इस वक्त शनि के नक्षत्र पुष्य में मौजूद हैं और 16 अगस्त को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. मघा नक्षत्र केतु ग्रह का है. इस नक्षत्र का स्वामी केतु और राशि सिंह है. सूर्य का केतु के साथ शत्रुता का संबंध होता है. सूर्य के इस नक्षत्र में प्रवेश करने से इसका प्रभाव दोगुना अधिक बढ़ जाएगा. चलिए जानते हैं कि सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों का भाग्य बदलेगा.

मिथुन राशि

सूर्य का मघा नक्षत्र में प्रवेश करना मिथुन राशि से संबंधित लोगों के लिए अत्यंत शुभ है. सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में जबरदस्त लाभ मिलेगा. इस दौरान जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी. साथ ही साथ नौकरी में प्रमोशन का लाभ मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को इस दौरान शुभ समाचार प्राप्त होगा. सुख और ऐश्वर्य के साधन बढ़ेंगे.

कर्क राशि

सूर्य का मघा नक्षत्र में प्रवेश करना कर्क राशि के लिए बेहद शुभ फलदायी साबित होगा. व्यापार करने वालों को इस दौरान निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा. पैतृक संपत्ति में इजाफा होगा. कार्यस्थल पर कार्यों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे प्रमोशन का रास्ता साफ होगा. सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को खुशखबरी मिलेगी. व्यापार में जबरदस्त आर्थिक उन्नति होगी. सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिसके परिणामस्वरूप भाग्य का साथ मिलेगा. घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. इसके अलावा आय के नए साधन विकसित होंगे. लव लाइफ में पार्टनर के साथ खुशनुमा पल बिताने का अवसर मिलेगा.

वृश्चिक राशि

सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन वृश्चिक राशि से संबंध रखन वालों के लिए लाभदायक है. इस दौरान अमूमन हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. मन शांत रहेगा. विदेश यात्रा का योग बनेगा. छात्रों को उच्च शिक्षा का अवसर प्राप्त हो सकता है. जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी. कार्यस्थल पर अधिकारियों का साथ मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारी बढ़ सकती है. पिता के साथ मधुर संबंध बनेगा.

यह भी पढ़ें: शुक्र-केतु का महासंयोग, इन 5 राशियों को मिलेगी जबरदस्त सफलता; होगा बंपर लाभ

Dipesh Thakur

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

4 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

5 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

5 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

6 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

6 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

6 hours ago