दुनिया

जानें कौन हैं भारत की बिंदु रानी? सरकारी कॉलेज में की पढ़ाई अब नासा में कर रहीं ब्लैक होल का अध्ययन

Bindu Rani: बिंदु रानी भारतीय मूल की अंतरिक्ष वैज्ञानिक हैं. उन्होंने सरकारी कॉलेज से पढ़ाई की है और आज वह ब्लैक होल का अध्ययन करने में अंतरिक्ष एजेंसी की मदद करती हैं. मालूम हो कि बिंदु रानी वर्तमान में नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर में काम कर रही है. यहां बतौर कर्मचारी नासा में एक कर्मचारी के तौर पर वह 2022 में शामिल हुई थीं.

बिंदु ने हरियाणा के एक सरकारी कॉलेज में की पढ़ाई

बिंदु ने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित एक सरकारी कॉलेज से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की. उन्होंने 2005 में विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की. वह पढ़ने में तेज थीं और शुरू से ही वह लीक से कुछ हटकर करना चाहती थीं. इसलिए उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लेकर भौतिकी और खगोल भौतिकी विभाग से भौतिकी में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. बता दें कि नासा में शामिल होने से पहले उन्होंने 2020 से 2022 तक दक्षिण कोरिया में कोरिया खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष विज्ञान संस्थान में एक कर्मचारी वैज्ञानिक के रूप में काम किया था.

ये भी पढ़ें-जानें क्या है Digital Signature? इसकी वजह से इतने सौ करोड़ रुपये उड़ा ले गए हैकर्स

हमेशा देखा अंतरिक्ष यात्री बनने का सपना

बता दें कि बिंदु हमेशा से ही अंतरिक्ष यात्री बनने का सपना देखती थीं. एक बार उन्होंने अपने सपने के बारे में बताते हुए नासा को एक साक्षात्कार दिया था और कहा था कि “मैं एक अंतरिक्ष यात्री बनना चाहती हूं. जब मैं अपनी मास्टर डिग्री कर रही थी, तो मुझे अंतरिक्ष यात्री बनने में दिलचस्पी हुई.”

ये काम करना लगता है अच्छा

बिंदु ने साक्षात्कार के दौरान कहा था कि “मुझे ब्लैक होल के आस-पास होने वाली भौतिक प्रक्रियाओं की गतिशीलता और प्रकृति को समझने की कोशिश करना अच्छा लगता है.” यही वजह रही कि बिंदु का रुझान इस ओर बढ़ा और फिर वह अपनी रुचि के अनुसार आगे बढ़ती रहीं.

पति भी कार्यरत हैं नासा में

मालूम हो कि बिंदु भारत में पढ़ाई पूरी करने के बाद वह जर्मनी चली गईं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2013 में उन्होंने जर्मनी के बॉन में मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर रेडियो एस्ट्रोनॉमी से खगोल भौतिकी में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की. यहां बता दें कि उनके पति पंकज कुमार भी नासा की स्पेस वेदर लेबोरेटरी में कार्यरत हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

5 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

6 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

6 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

6 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

6 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

7 hours ago