आस्था

नए साल से पहले इन 3 राशि वालों की खुलेगी किस्मत, सूर्य बनाने जा रहे गजब का संयोग

Surya Nakshatra Parivartan 2024: ग्रह-गोचर के नजरिए से दिसंबर का महीना बेहद खास माना जा रहा है. दरअसल ग्रहों के राजा सूर्य दिसंबर में अत्यंत शुभ संयोग बनाने जा रहे हैं. सूर्य से बनने वाला यह अद्भुत संयोग तीन राशि वालों की किस्मत चमका सकता है.

ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, सूर्य देव दिसंबर में तीन बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे. दिसंबर में सूर्य का पहला नक्षत्र परिवर्तन 2 तारीख को होगा. इस दिन सूर्य देव ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इसके बाद सूर्य देव 15 दिसंबर को मूल नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इसके अलावा सूर्य देव 29 दिसंबर को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.

मेष राशि

दिसंबर में होने वाला सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि के लिए शुभ माना जा रहा है. सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से धन-दौलत में वृद्धि होगी. इस दौरान धन का संचय आसानी से कर सकेंगे. जो काम लंबे से समय से अटके हुए थे, उसमें गति आएगी. बिजनेस में रुका हुआ आर्थिक काम हरसंभव पूरा होगा.

कन्या राशि

सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से कन्या राशि वालों को व्यापार से संबंधित कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति पहले से और अच्छी होगी. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. नौकरी में पदोन्नति का योग बनेगा. कार्यस्थल पर अधिकारियों का साथ मिलेगा.

मीन राशि

दिसंबर में होने वाला सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन मीन राशि वालों के लिए खास है. बिजनेस में आर्थिक उन्नति के साथ-साथ धन में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान खूब लाभ प्राप्त होगा. आमदनी में वृद्धि होगी. साथ ही जॉब में प्रमोशन का लाभ मिल सकता है. निवेश का लाभ मिल सकता है. पिता से सहयोग प्राप्त होगा. पैतृक संपत्ति से लाभ होगा.

यह भी पढ़ें: शनि की राशि में आ रहे हैं धन के कारक शुक्र, अब चमकेगा इन 3 राशि वालों का भाग्य

Dipesh Thakur

Recent Posts

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

13 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

27 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

40 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago