देश

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा पर ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ की जुबान क्यों नहीं खुलती : गिरिराज सिंह

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रही हिंसा और इस्कॉन से जुड़े संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर संयुक्त राष्ट्र संघ से संज्ञान लेने की अपील की है. उन्होंने संभल हिंसा का आरोप ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ पर लगाया.

“बांग्लादेश की घटनाएं मानवता पर आघात”

गिरिराज सिंह ने कहा, “बांग्लादेश में जो घटनाएं हो रही हैं, वह मानवता पर एक गहरा आघात हैं. पाकिस्तान में भी इसी तरह की घटनाएं हुई थीं, और यहां के ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ की जुबान बांग्लादेश पर क्यों नहीं खुलती? आज बांग्लादेश में हमारी हिंदू बहनों के साथ अत्याचार हो रहा है, मंदिरों को तोड़ा जा रहा है, हत्याएं की जा रही हैं. भारत सरकार ने और वहां के दूतावास ने इस पर पत्र लिखा है, लेकिन यह घटना समाज पर एक बड़ा आघात है. अब समय आ गया है कि संयुक्त राष्ट्र को इस पर कड़ा एक्शन लेना चाहिए. जिस ढंग से मानवता और अल्पसंख्यकों पर प्रहार हुआ है, इस पर उन्हें संज्ञान लेना चाहिए.”

ये ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग कर रहे हैं- गिरिराज सिंह

उन्होंने संभल हिंसा पर कहा, “ये ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ वाले लोग यह सब कर रहे हैं. अब राहुल गांधी इस हिंसा पर क्यों नहीं बोलते. अगर सरकार मना भी करे, तो वे कभी नियमों का पालन नहीं करते. इन लोगों का मकसद सिर्फ भारत में आग लगाना है, लोगों को आपस में लड़ाना है, दंगे कराना है. वे लोग लड़े आपस में, गोलियां आपस में चलाईं, अब दोष पदाधिकारियों को दे रहे हैं. अब सवाल यह है कि गोलियां चली क्यों? लोग कैसे इकट्ठा हुए? ये सारे मुद्दे महत्वपूर्ण हैं. राहुल गांधी और अखिलेश यादव को इस पर भी अपनी जुबान खोलनी चाहिए.”

पुलिस ने जारी किए पोस्टर

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने संभल हिंसा में शामिल उपद्रवियों की पहचान के लिए 45 लोगों के पोस्टर जारी किए हैं. उनके फोटो सीसीटीवी फुटेज से लिए गए हैं. इन तस्वीरों में भीड़ को उकसाने वाले लोगों के साथ पुलिस और सर्वे की टीम पर पत्थर बरसाने वाले लोग दिख रहे हैं. पुलिस ने बहुत से उपद्रवियों का नाम और पता भी सार्वजनिक कर दिया है.

यह भी पढ़ें- संभल हिंसा पर बोले प्रमोद कृष्णम, अदालत के फैसले को मानते तो यह नौबत नहीं आती

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उपद्रव के दौरान हुई क्षति की भरपाई भी इन्हीं उपद्रवियों से कराई जाएगी. सीसीटीवी की इन तस्वीरों में उपद्रवी मुंह पर कपड़ा बांधे अपने हाथों में पत्थर लिए नजर आ रहे हैं. कुछ पुलिस टीम और सर्वे के लिए गई टीम पर दनादन पत्थर बरसाते भी दिख रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

18 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

32 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

1 hour ago