आस्था

3 दिन बाद शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत; होंगे ये बड़े फायदे

Surya Rashi Parivartan 2024: ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा गया है. ज्योतिषीय गणना में सूर्य का बेहद खास महत्व है. सूर्य का जब कभी भी राशि परिवर्तन होता हो तो उसका असर सभी राशियों पर पड़ता है. सूर्य देव (Surya Dev) आने वाले 13 अप्रैल को रात 9 बजकर 15 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करते ही खरमास खत्म हो जाएगा. अब तक सूर्य देव मीन राशि में मौजूद हैं. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सूर्य के राशि परिवर्तन (Surya Rashi Parivartan 2024) से कुछ राशियों का भाग्योदय होगा. आइए जानते हैं कि सूर्य के गोचर (Surya Gochar) से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे.

मेष राशि

ज्योतिष की गणना के मुताबिक, 13 अप्रैल को होने वाला सूर्य का राशि परिवर्तन मेष राशि में होगा. सूर्य के इस राशि परिवर्तन से इस राशि से संबंधित लोगों को जबरदस्त सफलता प्राप्त होगी. धन में वृद्धि होने के साथ-साथ सुख-समृद्धि भी प्राप्त होगी. इसके अलावा भौतिक के संसाधनों में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. सूर्य-गोचर की अवधि में शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली नजर आएगी. बिजनेस करने वाले अगर सूर्य गोचर के दौरान निवेश करते हैं तो उन्हें खास लाभ मिलेगा.

मिथुन राशि

सूर्य के राशि परिवर्तन से शुभ प्राप्त होगा. सूर्य देव की कृपा प्राप्त होगी. जिसके परिणामस्वरूप कार्यस्थल पर नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी. साथ ही नौकरी में विशेष अधिकार भी प्राप्त होगा. घर-परिवार में खुशियां भरी रहेगी. व्यापार करने वालों को जमकर आर्थिक उन्नति मिलेगी. समाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा मिलने का प्रबल योग है. अटका हुआ धन वापस मिलेगा. सूर्य के राशि परिवर्तन की अवधि में अमूमन हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी.

सिंह राशि

सूर्य का यह राशि परिवर्तन सिंह राशि के लिए भी अत्यधिक शुभ रहने वाला है. इस दौरान आर्थिक स्थिति में गजब का सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. नौकरी में नई उपलब्धि हासिल करेंगे. मेहतन की बदौलत बैंक बैलेंस बढ़ाने में कामयाब होंगे. जॉब की तलाश करने वालों को शुभ समाचार मिलेगा. इस दौरान हर क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे. परिवार में पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा.

सूर्य देव की कृपा कैसे प्राप्त करें?

  • सूर्य देव की कृपा पाने के लिए सुबह घर से निकलने से पहले गोमाता की पूजा करें और उनको पहली रोटी खिलाएं. ऐसा करने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है.
  • पीतल के लोटे में जल भरकर उसमें कुमकुम डालकर बरगद के पेड़ में अर्पित करें. सूर्य देव की कृपा प्राप्त करने के लिए यह खास उपाय है.
  • सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्‍य दें. सूर्य देव को जल अर्पित करते समय ‘ओम् सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप मन ही मन करें. आप चाहें तो सूर्य को जल देते समय गायत्री मंत्र- ओम् भूर्भुवः स्वः तत् सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्” भी बोल सकते हैं.
  • सूर्य देव की कृपा पाने के लिए रोजाना सूर्योदय के समय आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.
  • सूर्य देव की विशेष कृपा पाने के लिए रविवार को व्रत रखें. इस दिन तेल और नमक का सेवन ना करें. सिर्फ एक समय भोजन करने की कोशिश करें.
  • रविवार को गुड़, गेहूं, मसूर की दाल और तांबा का दान करने से कुंडली का सूर्य ग्रह मजबूत होता है. साथ ही सूर्य-दोष दूर होता है.

यह भी पढ़ें: 50 साल बाद नवरात्रि में 4 ग्रहों का दुर्लभ संयोग, राजयोग से खुलेगी 3 राशियों की किस्मत; होगा जबरदस्त लाभ

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘दवा पीने के बाद बिगड़ी हालत’… जमुई में 10 महीने की बच्ची की मौत पर भड़के लोग, किया जोरदार हंगामा

Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…

13 minutes ago

दुर्गा पूजा से लेकर करवा चौथ तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…

21 minutes ago

पीएम मोदी का लद्दाख को बड़ा तोहफा! एयरपोर्ट, सड़क और जल संरक्षण पर 3,350 करोड़ खर्च

PM Modi Ladakh Development: पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में करीब 3,350…

22 minutes ago

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

44 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

54 minutes ago