लाइफस्टाइल

Diwali 2023: दिवाली पर घर आए मेहमानों के लिए 10 मिनट में बनाएं कुरकुरी कटोरी चाट, जानें रेसिपी

Diwali 2023: चाट भारत का एक पारंपरिक फूड है जिसको लोग काफी पसंद करते हैं. चाट खाने में खूब चटपटी होती है इसलिए इसको बड़ों से लेकर बच्चे भी खाने के शौकीन होते हैं. इसलिए भारत में आपको चाट की कई वैराइटीज जैसे- आलू चाट, दाल चाट, चना चाट या फ्रूट चाट आदि आसानी से देखने को मिल जाती हैं. लेकिन क्या कभी आपने कटोरी चाट बनाकर खाई है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए कटोरी चाट बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. ये स्वाद में बेहद चटपटी और कुरकुरी लगती है. इसको आप नाश्ते से लेकर स्नैक में कुछ ही मिनटो में बना सकते हैं, तो चलिए जानते हैं कटोरी चाट बनाने की रेसिपी-

कटोरी चाट बनाने की जरूरी चीजें

  • 1 कप मैदा
  • 1 चम्मच कॉर्न स्टार्च
  • 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
  • 2 चम्मच घी
  • 1 मुट्ठी धनिया
  • 10-12 पत्ती पुदीना
  • 3-4 हरी मिर्च
  • 1 कटोरी अनार
  • बारीक कटा प्याज (1 कटोरी)
  • बारीक कटा टमाटर (1 कटोरी)
  • 3 उबले हुए आलू
  • 2 कटोरी उबले हुए चने
  • 1 कटोरी बारीक सेव
  • 1-2 टुकड़े अदरक
  • स्वादनुसार नमक
  • 2 चम्मच भुना हुआ चना
  • आवश्यकता अनुसार तेल

कटोरी चाट कैसे बनाएं? (How To Make Katori Chaat)

  • कटोरी चाट बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा डालें.
  • इसके साथ ही आप इसमें बाकी की सारी सामग्री डालकर अच्छे से मिला लें.
  • फिर आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर डो बना दें.
  • इसके बाद आप आटे की लोईयां बनाकर बेल लें.
  • फिर आप इसका एक रोल बनाकर एक कटोरी से नापकर काट लें.
  • इसके बाद आप कटोरी को गिलास में लपेटकर रख लें.
  • फिर आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कर लें.
  • इसके बाद आप तैयार कटोरियों को गर्म तेल में डालकर डीप फ्राई कर लें.
  • फिर आप एक दूसरे बाउल में चटनी की सारी सामग्री को डालकर मिक्सी में पीस लें.
  • इसके बाद आप तैयार कटोरियों में सारी सामग्री भरकर चटनी के साथ सर्व करें.
निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

3 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

3 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

5 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

5 hours ago