आस्था

दशहरा पर बन रहे हैं ये खास संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Dussehra 2023: अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है. 24 अक्टूबर मंगलवार को इस दिन दशहरा का पर्व मनाया जाएगा. भगवान राम ने रावण का वध किया था.

यह पर्व विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है. विजयादशमी का शाब्दिक अर्थ है ऐसी दसवीं तिथि जो नकारात्मक शक्तियों पर सकारात्मक प्रयासों की विजय को दर्शाती है. इसे दशहरा नाम से भी संबोधित किया जाता है जो कि हिंदुओं के लिए एक विशेष पर्व के रूप में प्रतिवर्ष आता है. रावण के दस सिरों को बुराई का प्रतीक माना जाता है. इसलिए हर साल दशहरे के अवसर पर रामलीलाओं में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले का भी दहन किया जाता है.

दशहरा के दिन मुहूर्त

विजयादशमी को आयुधपूजा के नाम से भी जाना जाता है, साथ ही इस दिन प्रतिवर्ष आयुधपूजा भी की जाती है. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, दशहरा के दिन किसी भी समय में शुभ काम किए जा सकते हैं. नया व्यापार, हो या किसी नए सामान की खरीददारी करना इस दिन शुभ माना जाता है. वही इस दिन रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहे हैं. दशहरे की शुरुआत 23 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 44 मिनट से हो जाएगी. वहीं इसका समापन 24 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 14 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार 24 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Astrology: हर किसी के लिए ठीक नहीं काला धागा, इन राशि के जातकों को हो सकता है बड़ा नुकसान

दशहरा पर इस विधि से करें पूजा

दशहरे पर पूजा पाठ के लिए दोपहर का समय उत्तम रहता है. इस दिन 9 दिनों तक चलने वाली नवरात्रि के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित किया जाता है. चंडी पाठ या दुर्गा सप्तशती का पाठ विशेष फलदायी रहता है. इस दिन घर के ईशान कोण में पूरे विधि विधान से पूजा करना चाहिए. मां दुर्गा के साथ भगवान राम की पूजा से विशेष पुण्य मिलता है. माता जया और विजया को पूजा स्थाप पर विराजमान करते हुए फूल, रोली, अक्षत आदि पूजा की सामग्री अर्पित करें. फिर माता की आरती करें. देश के कई स्थानों पर दशहरे के दिन पूजा की अलग-अलग विधियां हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

मोबाइल पर बवाल! बिहार के कॉलेज में हंगामा, बिना फोन वाले छात्रों को भी रोका

Warisaliganj College: मोबाइल लेकर पहुंचे परीक्षार्थियों को प्रवेश से रोके जाने पर विवाद बढ़ गया…

5 minutes ago

‘काशी की तरह भाजपा भी अविनाशी’, अखिलेश यादव के राम मंदिर दौरे पर सीएम योगी बोले- रामभक्तों से मांगें माफी

सीएम योगी ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार तीसरी बार जीत…

10 minutes ago

90 हजार में शादी की डील, पर कोर्ट मैरिज ने मामला ऐसे बिगाड़ा की थाने पहुंचा दूल्हा

गोरखपुर में राजस्थान के कोटा से शादी करने आए परिवार के साथ मारपीट और 90…

44 minutes ago

सोनिया गांधी नागरिकता मामले में दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट, तुगलक रोड एसएचओ तलब

सोनिया गांधी की नागरिकता और 1980 की वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने के मामले…

1 hour ago

थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूरी हुई परंपरा

मदुरई की थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दीपथून स्तंभ पर कार्तिगई…

1 hour ago

चंद्रशेखर आजाद पर केस दर्ज करने की याचिका पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 23 दिसंबर को सुनाया जाएगा आदेश

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों में एफआईआर दर्ज करने की मांग…

1 hour ago