Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Astrology: हर किसी के लिए ठीक नहीं काला धागा, इन राशि के जातकों को हो सकता है बड़ा नुकसान

हर किसी के लिए ठीक नहीं काला धागा

काला धागा अधिकतर लोग अपनी कलाई या पैर पर पहनते हैं. कोई काले धागे को गले में भी लॉकेट के साथ पहनना पसंद करता है. ऐसी मान्यता है कि काले धागे को लोग नज़र से बचाने के लिए या टोन-टोटके से दूर रहने के लिए पहनते हैं. ज्योतिष मुताबिक यह मानना है कि काला रंग बुरी नजर या बुरी शक्तियों से दूर रखता है. लेकिन हर किसी को काला धागा उनके जीवन के लिए सही साबित नहीं होता है. अक्सर कुछ लोग काला धागा पहनकर भी परेशान रहते हैं. तो आइए जानते हैं काला धागा पहनने के फायदे और सावधानियां

काला धागा पहनने के फायदे

ऐसा कहा जाता है कि शनि ग्रह का संबंध काले रंग से है, शनि काले रंग का कारक माने जाते है. ये भी कहा जाता है कि काला धागा पहनने से व्यक्ति की कुंडली में शनि ग्रह मजबूत होता है. इसके साथ ही काले धागे में बुरी नजर से बचाने की अपार शक्ति होती है. कहा जाता है कि काला धागा पहनने से व्यक्ति को शनि दोष से भी छुटकारा मिल जाता है. काला धागा लोगो को काली ताकतों से बचाता है

काला धागा किसे नहीं पहनना चाहिए?

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक दो राशियों के लोगों को काला धागा नहीं बांधना चाहिए. पहली राशि वृश्चिक और दूसरा मेष राशि  है.

मेष राशि के अधिपति मंगल देव माने जाते  हैं. इस राशि की लड़कियों को काला धागा नहीं बांधना चाहिए. काला धागा मेष राशि के जातकों के जीवन में दुख और असफलता का कारण बन जाता  है. काला धागा बांधने से मंगल देव का शुभ प्रभाव खत्म हो जाता हैं.

 वृश्चिक राशि के स्वामी भी मंगल देव माने जाते हैं, जिन्हें काले रंग पसंद नहीं होता है. इस राशि की लड़कियों को हाथ या पैर में काले रंग का धागा बांधना शुभ नहीं  होता  है. ऐसा करने से मंगल देव नाराज हो जाते हैं. जिससे इस राशि के जातक पर अशुभ प्रभाव पड़ता हैं और उनके जीवन में कई तरह की परेशानियां आ जाती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital