क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति
KBC 14: इस सीजन कौन बनेगा करोड़पति में वो देखने को मिला, जो अब तक नहीं देखा गया था. अमिताभ बच्चन के शो पर पहली बार कोई कंटेस्टेंट एक्सपर्ट की वजह से जीती हुई.रकम हार गया. हम बात कर रहे हैं दिवित भार्गव की. प्राप्ती शर्मा के बाद कनार्टक से आए दिवित भार्गव को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला था. पर अफसोस भार्गव इस शो से 6 लाख रुपये जीत कर नहीं ले जा सके.
क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में कंटस्टेंट जब भी दुविधा में होते हैं. एक्सपर्ट उनकी मदद के लिये वहां मौजूद रहते हैं. इतने सालों से शो पर कई कंटस्टेंट एक्सपर्ट की मदद से लाखों रुपये जीत कर ले गए हैं. पर पहली ऐसा हुआ, जब कंटेस्टेंट को एक्सपर्ट की सलाह लेना भारी पड़ गया. 10 साल के दिवित भार्गव शो में अच्छा खेल रहे थे. वो नाचते-गाते गेम में आगे बढ़ रहे थे. पर मामला 6,40,000 के सवाल पर आ गया अटक गया. 6,40,000 के प्रश्न का जवाब देने में दिवित भार्गव थोड़े कंफ्यूज नजर आए. इसलिये उन्होंने इसके लिये शो में मौजूद एक्सपर्ट की मदद ली.
ये भी पढ़ें- Urfi Javed: समुंदर किनारे पूरे कपड़ों में निकलीं उर्फी जावेद, यूजर्स बोले- ये क्या देख लिया
सवाल था- किस क्षेत्र में पति-पत्नी की जोड़ी को संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार नहीं मिला है? इस सवाल का जवाब देने के लिये शो पर एक्सपर्ट सृजन पाल सिंह का बताया हुआ जवाब गलत निकला. इसके बाद भार्गव शो से सिर्फ 3 लाख 20 हजार रुपये जीतकर ले जा सके.
सृजन पाल सिंह पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम के सलाहकार के रूप में कार्य कर चुके हैं. इसके अलावा उन्हें वैज्ञानिक और लेखक के तौर पर भी जाना जाता है. इसलिये उनसे गलत जवाब की उम्मीद नहीं की गई थी. यहां तक कि शो खत्म होने के बाद अमिताभ बच्चन ने ये कहा भी कि उन्होंने पहली बार देखा है, जब किसी एक्सपर्ट ने गलत जवाब दिया है.
ये एपिसोड वाकई सबके लिये काफी सरप्राइजिंग रहा. पर वो कहते हैं ना कि लाइफ में हर चीज पहली बार ही होती है. कौन बनेगा करोड़पति पर वो हुआ, जो किसी ने सोचा नहीं था. बस यही तो गेम है जी.
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…