आस्था

Today Horoscope: तुला राशि वालों को मिलेगी कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता, जानें आज का राशिफल और उपाय

Today Horoscope 11 March 2024: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. सूर्य देव कुंभ राशि में तो चंद्रमा की उपस्थिति मीन राशि में है. राहुकाल सुबह 8 बजकर 19 मिनट से 9 बजकर 49 मिनट तक है. ज्योतिष शास्त्र के जानकार आचार्य मनोज नय्यर से आज का राशिफल और खास उपाय जानिए.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

चतुर्थ भाव में बैठे स्वराशि चंद्रमा आज घर में खुशियों का माहौल बना रहे हैं. घर में आज मेहमानों का आगमन रहेगा. अतिथि सत्कार में आज आप व्यस्त रहेंगे.

भाग्यशाली संख्या- 2
भाग्य का मीटर- 85%

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

लग्नेश शुक्र का आज शत्रु मंगल के साथ युति करना आपको बहुत इमोशनल बना रहा है. जो लोग प्रेम में हैं उन्हें आज कोई भी निर्णय बहकावे में आकर नहीं लेना. अन्यथा को लांछन भी लग सकता है.

भाग्यशाली संख्या- 8
भाग्य का मीटर- 45%

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

राशि स्वामी नवम भाव में स्थित हैं. आज आप अपने पिता को पूर्ण सहयोग और समर्पण कर रहे हैं. किसी किन्नर की सेवा करना आज आपके लिए लाभकारी है.
भाग्यशाली संख्या- 6
भाग्य का मीटर- 60%

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

राशि स्वामी चंद्रमा लग्न में बैठकर आपके चेहरे की सौम्यता को बढ़ा रहे हैं. आज आप मन और मस्तिष्क दोनों से प्रसन्न हैं. दिन की शुरुआत किसी बुजुर्ग महिला के आशीर्वाद से करें.

भाग्यशाली संख्या- 9
भाग्य का मीटर- 75%

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

छठे भाव में बैठे मित्र मंगल आज आपको शत्रुओं पर विजय दिलवा रहे हैं. जो छात्र किसी प्रतियोगी में बैठेंगे आज सफलता उनके कदम चूमेगी. सूर्य देव की आज आराधना करें.

भाग्यशाली संख्या- 8
भाग्य का मीटर- 80%

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

लग्न में बैठे केतु आज मन में बुरे विचार ला रहे हैं.आज मन को एकाग्र रखें. गायत्री मंत्र का जाप करना आज आपके लिए विशेष फलकारी है.
भाग्यशाली संख्या- 3
भाग्य का मीटर- 45%

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

राशि स्वामी का चतुर्थ भाव में बैठना आज घर में खुशियों का माहौल बना रहा है. जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता प्राप्त होगी.
भाग्यशाली संख्या- 1
भाग्य का मीटर- 90%

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

छठे भाव में मित्र बृहस्पति की स्थिति आज आपके लिए धन का प्रबंध करेगी. जो लोग व्यापार के लिए कोई लोन लेना चाहते हैं आज प्रयास करें, उन्हें सफलता प्राप्त होगी.

भाग्यशाली संख्या- 4
भाग्य का मीटर- 80%

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

तृतीय भाव में बैठे सूर्य आज आपको अभिमानी बना रहे हैं. आज आप छोटे भाई-बहनों को दंड भी दे सकते हैं, जो परिवार में कटुता बढ़ाएगा. संयम से रहें.

भाग्यशाली संख्या- 2
भाग्य का मीटर- 40%

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

मित्र शुक्र की स्थिति चेहरे पर वो सौम्यता ला रहे हैं, जिससे विपरीत लिंगी आप आप पर मोहित हुए बिना नहीं रह पाएंगे. जो लोग किसी साथी की तलाश में हैं. आज उनको एक नया साथी मिल सकता है. दिन शुभ है.

भाग्यशाली संख्या- 6
भाग्य का मीटर- 85%

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

12 वें भाव में बैठे शत्रु मंगल आज आपको एक्सीडेंट का योग बना रहे हैं. वाहन को बहुत सावधानी से चलाएं. वरना आपको पश्चाताप उठाना पड़ सकता है.

भाग्यशाली संख्या- 5
भाग्य का मीटर- 45%

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

सप्तम भाव में केतु की स्थिति जीवनसाथी के साथ संबंध विच्छेद करा सकती है. बहुत संयम से दिन को निकालें. गणपति जी की आज आराधना करें.

भाग्यशाली संख्या- 7
भाग्य का मीटर- 40%

बर्थ डे टिप

जिनका भी आज जन्मदिन है वो आज यथा शक्ति गरीबों को पीली मूंग की दाल दान करें. यदि आज आप ऐसा करते हैं तो पूरा वर्ष खुशियां और सफलताएं आपको प्राप्त होंगी.

मैरिज एनिवर्सरी टिप

जिनकी भी शादी की सालगिरह है, वे धर्म स्थान में जाकर लोगों को गीता भेंट करें. आज आप ऐसा करेंगे, दोनों का प्रेम आपस में बढ़ेगा, परिवार में खुशियां आएंगी और जीवन में सुमंगल ही सुमंगल होगा.

आवाय्ड ऑफ द डे

बैंगन का सेवन आज बिल्कुल भी ना करें. ये आज आपके लिए अनिष्टकारी है.

टिप ऑफ द डे

आज घर की पहली रोटी गोमाता को भेंट करें. यदि आज के दिन यह कार्य आप करते हैं तो आपका पूरा दिन बहुत ही योगकारी मंगलकारी और कल्याणकारी गुजरेगा.

Dipesh Thakur

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

1 hour ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

2 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago