खेल

NZ vs AUS: केन विलियमसन ने 100वें टेस्ट के दूसरी पारी में ठोका अर्धशतक, बनाया ये खास रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट मैच खेला. इस मैच की पहली पारी में उनका बल्ला नहीं चला. लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने शानदार शतक जमाया. अर्धशतक जमाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने उन्हें आउट कर दिया. कंगारू टीम के खिलाफ न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में 6 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा, इसके बाद केन विलियमसन ने ओपनर टॉम लैथम के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 105 रनों की शतकीय साझेदारी की.

केन विलियमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

अपने 100वें टेस्ट मैच की पहली पारी में केन विलियमसन ने 37 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 17 रन बनाए थे. वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 107 गेंदों का सामना किया और 6 चौकों की मदद से 51 रन बनाए. यह अर्धशतक केन विलियमसन के टेस्ट करियर का 34वां अर्धशत रहा. वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ यह उनकी तीसरी फिफ्टी थी. केन विलियमसन ने 100 टेस्ट मैच खेलने के बाद एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वह 100 टेस्ट मैच खेलने के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे नंबर पर आ गए हैं. इस मामले में उन्होंने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है.

100 टेस्ट मैच के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज

केन विलियमसन ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 100 मैच खेले हैं. जिसमें उनके नाम 54.98 की औसत से 8743 रन दर्ज है. जिसमें 32 शतक शामिल है. वह 100 टेस्ट मैचों के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरने नंबर पर आ गए हैं. केन विलियमसन ने कुमार संगकारा, यूनिस खान, राहुल द्रविड़, मैथ्यू हेडेन और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जो रूट को पीछे छोड़ दिया है. उनसे आगे ब्रायन लारा (8916 रन) दूसरे और स्टीव स्मिथ (9137 रन) पहले स्थान पर हैं.

100 टेस्ट मैच खेलने के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

स्टीव स्मिथ- 9137 रन (ऑस्ट्रेलिया)
ब्रायन लारा- 8916 रन (वेस्टइंडीज)
केन विलियमसन- 8743 रन (न्यूजीलैंड)
कुमार संगकारा- 8651 रन (श्रीलंका)
यूनिस खान- 8640 रन (पाकिस्तान)
राहुल द्रविड़- 8553 रन (भारत)
मैथ्यू हेडेन- 8508 रन
जो रूट- 8507 रन (इंग्लैंड)

ये भी पढ़ें-

टीम इंडिया की बादशाहत बरकरार, वनडे और T20 के बाद टेस्ट में भी बनी नंबर 1

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में टूटा 100 पुराना रिकॉर्ड, दोनों टीमों के स्पिनर्स ने झटके इतने विकेट

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

5 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

9 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

18 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

31 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

37 minutes ago