दिवाली पर डायबिटीज मरीज न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा ब्लड शुगर
दिल्ली में 17 और 18 जुलाई को स्कूल बंद
Delhi School Closed: राजधानी दिल्ली में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 17 और 18 जुलाई को भी स्कूल बंद रखने का फैसला किया है. एमसीडी (MCD) के शिक्षा विभाग ने ऐसे स्कूलों की सूची जारी कर इसकी जानकारी दी है. एमसीडी की तरफ आदेश जारी कर कहा गया है कि इन इन स्कूलों के शिक्षक वर्क फ्रॉम होम (WFH) करेंगे और स्कूल के समय में ऑनलाइन क्लासेज चलेंगी. इसके अलावा जो स्कूल बाढ़ प्रभावित इलाकों में नहीं आते हैं वो स्कूल खुले रहेंगे. हालांकि ऐसे स्कूलों को आदेश दिया गया है कि वे बाढ़ में छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर जमीनी हालात देखकर फैसला लें.
एससीडी के आदेश में डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन प्रभावित स्कूलों के बारे में जानकारी दी गई है. इसमें सरकारी, सरकारी मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूल आते हैं जिनके लिए निर्देश दिए गए है.
दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने की वजह से कई इलाकों पानी भर गया है. हालांकि अब यमुना का जलस्तर कम होने लगा है, जिसके चलते पानी भी इलाकों में कम होने लगा है. वहीं सरकार की तरफ से पानी निकालने का काम किया जा रहा है. दिल्ली सरकार ने अपने आदेश में कहा कि जो स्कूल सीमा से लगे इलाकों में हैं वहां राहत शिविर चलते रहने की संभावना है. सभी सरकारी, सरकारी डीओई के प्रभावित जिलों – पूर्व, उत्तर पूर्व, उत्तर पश्चिम-ए, उत्तर, मध्य और दक्षिण पूर्व में सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त स्कूल 17 और 18 जुलाई को छात्रों के लिए बंद रहेंगे.
यह भी पढ़ें- कौन खाएगा ज्यादा मोमोज ? दोस्तों के बीच लगी थी शर्त, 25 साल के शख्स की चली गयी जान, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
दिल्ली से अभी बाढ़ का खतरा पूरी तरह से टला नहीं है, क्योंकि मौसम विभाग ने फिर से दिल्ली में 4 से 5 दिनों तक बारिश की चेतावनी दी है. जिसके चलते फिर जलजमाव की स्थिति बन सकती है. दिल्ली की बाढ़ को देखते हुए पहले ही एक से पांचवी कक्षा तक के स्कूल बंद कर दिए गए थे. 6वीं से 12वीं और प्राइवेट स्कूलों के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए थे.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…