लट्ठमार होली, बरसाना.
Lathmar Holi Barsana 2024: बससाना की होली देश और दुनिया में प्रसिद्ध है. होलाष्टक 17 मार्च से शुरू हो चुका है. ऐसे में 17 मार्च को बरसाना के श्रीलाडलीजी मंदिर में लड्डूमार होली खेली गई. इस हर्षोल्लास वाले कार्यक्रम में देश-विदेश सें लाखों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. इसके अलावा बरसाना मंदिर में संगीत के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इसके बाद अब आज बरसाना में रंग-बिरंगी लाठियों से लट्ठमार होली खेली जाएगी.
बरसाना में लाडली जी मंदिर परिसर में रविवार (17 मार्च) को लड्डू मार होली के दौरान श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ थी. लड्डू मार होली के दौरान मंदिर की सीढ़ियों की रेलिंग टूट कर गिर गई. जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. भगदड़ में 17 श्रद्धालु दबकर घायल हो गए. हालांकि, घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. मंदिर प्रशासन के अनुसार, इस साल बरसाना में लड्डू मार होली के दौरान 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे. जिसमें 20 क्विंटल से अधिक लड्डू भक्तों पर फेंके गए.
बरसाना के राधावल्लभ मंदिर में होली की परंपरा तकरीबन 400 साल पुरानी है. इस साल रंगभरी एकादशी (20 मार्च) को बड़े रासमंडल से प्रिय-प्रियतम (राधाकृष्ण) स्वरूप में अठखंभा पहुंचेंगे. जहां से राधाकृष्ण बग्घी में विराजमान होकर सखियों के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे और ब्रजवासियों को होली के लिए आमंत्रित करेंगे. जिसके बाद से वृंदावन के मंदिरों में होली की शुरुआत हो जाएगी और पूरे देश में 25 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा.
यह भी पढ़ें: होली पर जरूर करें ये 5 वास्तु उपाय, धन-दौलत से भरी रहेगी तिजोरी; घर-परिवार रहेगा खुशहाल
यह भी पढ़ें: होलाष्टक के दौरान 8 दिनों तक भूलकर भी ना करें ये काम, माने गए हैं बेहद अशुभ
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…