Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

माघ पूर्णिमा पर आज करें 3 उपाय, धन-दौलत से भर जाएगा भंडार, नोट करें सही डेट और पूजा विधि

Magh Purnima 2024: माघ मास की पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है. इस दिन खास उपाय करने से मां लक्ष्म की कृपा प्राप्त होती है. जानिए माघ मास की पूर्णिमा की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और उपाय.

magh purnima 2024

माघ पूर्णिमा 2024.

Magh Purnima 2024 Date Time Shubh Muhurat Upay: माघ महीने की पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा के नाम से जाता है. हिंदू धर्म में इस तिथि का खास धार्मिक महत्व है. इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं. मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. इसके अलावा पूर्णिमा के दिन लोग घर या मंदिर में सत्यनारायण भगवान की कथा करवाते हैं. इस साल माघ महीने की पूर्णिमा कब है? और इस दिन किन 5 उपायों को करना शुभ रहेगा जानिए.

माघ पूर्णिमा 2024 डेट

  • माघ मास की पूर्णिमा तिथि- 24 फरवरी 2024, शनिवार

माघ पूर्णिमा 2024 शुभ मुहूर्त

माघ मास की पूर्णिमा तिथि 23 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 33 मिनट से शुरू हो रही है. जबकि पूर्णिमा तिथि का समापन 24 फरवरी को शाम 5 बजकर 59 मिनट पर होगा. ऐसे में पूर्णिमा का व्रत 24 तारीख को ही रखा जाएगा.

माघ पूर्णिमा (2024) के खास उपाय

पूर्णिमा तिथि का संबंध मां लक्ष्मी के भी है. ऐसे में इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कनकधारा स्तोत्र और श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए. इसके अलावा इस दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से भी धन-दौलत में वृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

माघ पूर्णिमा के दिन 5 कौड़ी को लेकर लाल कपड़े में बांधकर मां लक्ष्मी के सामने रखें. इसके बाद उसकी विधिवत पूजा करें. पूजन के बाद उसे वहां से उठाकर तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रख दें. मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन की कमी महसूस नहीं होती है.

यह भी पढ़ें: 4 दिन बाद खुशहाल और मालामाल होंगी ये राशियां, बुधादित्य योग पलटेगा किस्मत

अगर शादीशुदा जिंदगी में किसी प्रकार का क्लेश है तो माघ पूर्णिमा के दिन पति-पत्नी गंगाजल मिले हुए पानी से नहाने के बाद पीपल में जल अर्पित करें. साथ ही मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु से सुखद दांपत्य जीवन के लिए प्रार्थना करें.

माघ पूर्णिमा के दिन क्या करें?

  • माघ मास की पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त (सूर्य उदय से पहले) उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करें. अगर नदी में नहाने का संयोग ना बने तो पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं.
  • स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें. ध्यान रहे कि सूर्य देव को पीतल के लोटा से ही जल अर्पित करना अच्छा माना गया है.
  • सूर्य देव को जल चढ़ाने के बाद व्रत का संकल्प लेकर भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा करें.
  • माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र स्नान के बाद जरुरतमंदों के बीच भोजन सामग्री, वस्त्र इत्यादि का दान करना शुभ और कल्याण कारी माना गया है. दान अपनी क्षमता के अनुसार ही करें.
  • माघ पूर्णिमा के दिन ओम् नमो भगवते वासुदेवाय और गायत्री मंत्र का जाप करना बेहद शुभ माना गया है.

यह भी पढ़ें: जया एकादशी कब है? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि और जरूरी नियम



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital