आस्था

Vat Savitri 2024: वट सावित्री व्रत आज, इन चीजों के बिना अधूरी रह जाएगी पूजा

Vat Savitri 2024 Puja Samagri: वट सावित्री पूजा गुरुवार, 6 जून को यानी आज की जा रही है. इस साल वट सावित्री पूजा के दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं. दृक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर आज शनि जयंती का भी खास संयोग बन रहा है. इसके अलावा आज दर्श अमवस्या का भी खास संयोग बन रहा है. ज्येष्ठ अमावस्या के दिन रखा जाने वाला वट सावित्री व्रत महिलाओं के लिए बेहद है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. आइए जानते हैं कि वट सावित्री की पूजा में किन पूजन सामग्रियों का होना जरूरी है.

वट सावित्री पूजा के लिए सामान

वट वृक्ष, भिंगोया हुआ काला चना, बांस का पंखा (बियन), कलावा, मौसमी फल जैसे- आम, लीची, अक्षत (चावल), अगरबत्ती, फूल (लाल,पीला), केला का पत्ता, नए वस्त्र, मिट्टी का घड़ा, दीपक के लिए बाती, धूप या अगरबत्ती, तांबे के लोटे में गंगाजल मिला जल, सिंदूर, रोली और मिठाई.

वट सावित्री 2024 पूजा मुहूर्त

वट सावित्री पूजा ज्येष्ठ मास की अमावस्या को रखा जाता है. दृक पंचांग के अनुसार, इस साल ज्येष्ठ अमावस्या 6 जून को पड़ने वाली है. अमावस्या तिथि की शुरुआत 5 जून को शाम 7 बजकर 54 मिनट से हो रही है. अमावस्या तिथि की समाप्ति 6 जून को शाम छह बजकर 7 मिनट पर होगी. इसलिए उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, वट सावित्री के लिए व्रत और पूजन 6 जून को किया जाएगा.

क्यों करते हैं बरगद की पूजा

वट सावित्री व्रत में बरगद की पूजा का विधान है. सनातन धर्म की मान्यताओं के मुताबिक बरगद में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का वास होता है. माना जाता है कि इसकी पूजा करने से जीवन में सुख और समृद्धि प्राप्त होती है. बरगद पेड़ की आयु बहुत लंबी होती है. इसलिए ऐसी मान्यता है कि महिलाए वट सावित्री के दिन इसमें जल करते हुए पूजा करती हैं, उनके पति की आयु लंबी होती है.

यह भी पढ़ें: Vat Savitri 2024: एक चने से कैसे लौटा मरे हुए शरीर में प्राण? वट सावित्री व्रत से जुड़ी है ये रोचक कथा

यह भी पढ़ें: महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए इस दिन रखें ‘वट सावित्री व्रत’, जानें शुभ मुहूर्त; पूजा-विधि और महत्व

Dipesh Thakur

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

2 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

10 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

36 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

46 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

59 minutes ago