7 जून को एनडीए सांसदों की होगी बैठक (फाइल फोटो)
भाजपा ने अपने सभी मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों को शुक्रवार (7 जून) की महत्वपूर्ण बैठक के लिए दिल्ली बुलाया है. बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा के लिए भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की अहम बैठक हो सकती है, जिसमें पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी और नेता भी मौजूद रहेंगे. 7 जून को भाजपा संसदीय दल की बैठक भी हो सकती है, जिसमें भाजपा के सभी सांसद मिलकर नरेंद्र मोदी को पार्टी के संसदीय दल का नेता चुनेंगे.
बताया जा रहा है कि भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी इस बैठक में मौजूद रह सकते हैं. शुक्रवार को ही एनडीए गठबंधन के सभी सांसदों की भी बैठक हो सकती है, जिसमें नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना जाएगा. इसके अगले दिन 8 जून को नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे.
बता दें कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास पर हुई एनडीए की बैठक में सभी दलों ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुन लिया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एनडीए की बैठक में प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका टीडीपी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू, बिहार के मुख्यमंत्री एवं जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे सहित एनडीए के सभी नेताओं ने समर्थन किया.
पीएम आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक में एनडीए के 16 पार्टियों के प्रमुख नेता मौजूद रहे. बैठक की अध्यक्षता करते हुए पीएम मोदी ने सर्वप्रथम जनता-जनार्दन का आभार प्रकट किया और एनडीए को लगातार तीसरा कार्यकाल देने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि हम विकसित भारत के संकल्प को आगे लेकर चलना चाहते हैं और इसके लिए आगे भी अटूट निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…
Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…
Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…
Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…
FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…