आस्था

इस पौधे की खूबी जानकार चौंक जाएंगे आप, माना जाता है धन के देवता कुबेर का पौधा, होती है पैसों की बरसात

Crassula Plant Vastu Tips: कभी कभी लाख कोशिशों के बाद भी धन आगमन के मार्ग नहीं बन पाते हैं. इसके अलावा किसी न किसी वजह से काम में कोई न कोई रुकावट आती रहती है. भागदौड़ भरी इस जिंदगी में पैसा ही इसका मुख्य उद्देश्य रहता है. लाख मेहनत के बाद भी अगर बाधाएं आ रही हैं तो वास्तु का यह उपाय काफी कारगर है. दरअसल वास्तु में एक ऐसा पौधा बताया गया है जो भाग्य को काफी हद तक प्रभावित करता है. इस चमत्कारी पौधे का नाम क्रासुला है. धन का पौथा होने के कारण इसे अंग्रेजी में मनी ट्री (Money Tree) भी कहा जाता है.

कुबेर का पौधा भी कहते हैं इसे

धन आगमन के रास्ते खोलने वाले क्रासुला के पौधे को बेहद ही शुभ माना जाता है. आर्थिक परेशानियों से घिरे होने पर इसे घर में जरूर लगाना चाहिए. आय के नए स्रोत बनने शुरू हो जाते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे में धन को आकर्षित करने की क्षमता है. यही कारण है कि इसे कुबेर का पौधा भी कहते हैं. हालांकि इस पौधे को लगाने के समय कुछ विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए.

घर में होता है सकारात्मक उर्जा का संचार

वास्तु और फेंगशुई में लाभकारी माने गए इस पौधे को लेकर मान्यता है कि इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. जिन लोगों के पास लाख कमाने के बाद भी पैसा नहीं टिकता वहां भी इस पौधे को लगाने से लाभ मिलता है.

इसे भी पढ़ें: Dashavatara Temple: विष्णु के इस दशावतार मंदिर को माना जाता है दुनिया के सबसे पुराने मंदिरों में से एक

लकी प्लांट और फ्रेंडशिप ट्री भी नाम

धन के देवता कुबेर का माने जाने वाला यह पौधा मनी ट्री के अलावा फ्रेंडशिप ट्री, मनी प्लांट के अलााव लकी प्लांट और जेड प्लांट भी कहा जाता है. वहीं इसे कुबेराशी प्लांट के नाम से भी जाना जाता है. ये छोटे आकार का इस पौधे की पत्तीयां चौड़ी और फैलावदार होती है. लाभ पाने के लिए क्रासुला के पौधे को घर के प्रवेश द्वार के दाहिनी दिशा में रखना चाहिए. इसे घर में लगाने से परिवार में भी आपसी सामंजस्य बना रहता है.

Rohit Rai

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

3 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

3 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

4 hours ago