देश

खड़गे ने PM मोदी को लेकर दिया था विवादित बयान, भड़के अमित शाह, बोले- कांग्रेस वालों की मति मारी गई है

karnataka assembly election 2023: कर्नाटक में ज्यों-ज्यों विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आती जा रही हैं वैसे वैसे राज्य में राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ते जा रही है. वहीं आए दिन विभिन्न पार्टियों के नेताओं के कोई न कोई ऐसे बयान भी आ रहे हैं, जिनसे सियासी पारा बढ़ता हुआ दिख रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जहां बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, वहीं बीजेपी नेता उनके इस बयान के बाद से ही इसे प्रधानमंत्री का अपमान बता उनकी आलोचना कर रहे हैं. आपको बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने एक बयान में पीएम मोदी की तुलना ‘जहरीले सांप’ से कर दी. वहीं अब खरगे के इस बयान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने निशाना साधा है. कर्नाटक में एक चुनावी रैली में गृह मंत्री अमित शाह नें खड़गे के इस बयान को लेकर बड़ी बात कही है.

कांग्रेस वालों की मति मारी गई है

कर्नाटक में एक चुनावी रैली में गृह मंत्री अमित शाह पीएम मोदी पर कांग्रेस के दिए बयानों को लेकर हमलावार दिखे. अमित शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, “जिस PM मोदी का सम्मान पूरी दुनिया इतना करती है, उन्हें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विषैला सांप कहते हैं, सोनिया गांधी उन्हें मौत का सौदागर कहती हैं. कांग्रेस वालों की मति मारी गई है. वे मोदी जी को जितनी गाली देंगे कमल उतने ही अच्छे से खिलेगा.”

इसे भी पढे़ें: राष्ट्र निर्माण के लिए सतत भूख और सतत चेतना के साथ कैरेक्टर और क्रेडिबिलिटी भी जरूरी- बोले भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय

नीचे भाजपा सरकार, ऊपर भाजपा सरकार

कर्नाटक में सरकार को लेकर उन्होंने कहा कि.”कर्नाटक में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाइए. नीचे भाजपा सरकार, ऊपर भाजपा सरकार डबल इंजन की मोदी सरकार कर्नाटक को आगे बढ़ाएगी. अगर कांग्रेस आ गई तो कर्नाटक को फिर से रिवर्स गियर में डाल देगी.”

Rohit Rai

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

20 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

26 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago