देश

Ayodhya: राम मंदिर के गर्भ गृह में कब होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा? यूपी के मंत्री ने बताई तारीख

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है. राम मंदिर निर्माण को लेकर भक्तों में काफी उत्सुकता है और सभी को इंतजार है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कब होगी. इस बीच, यूपी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया है कि राम मंदिर के गर्भ गृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कब होगी. वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री के मुताबिक, 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के गर्भ गृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी.

जानकारी के मुताबिक, रामलला की पुरानी और नई दोनों प्रतिमाओं को राम मंदिर में स्‍थापित किया जा सकता है. वहीं राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार को शुरू हुई थी. इसके बाद यूपी के मंत्री की तरफ से प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जानकारी दी है. बता दें कि मंदिर निर्माण तीन चरणों में पूरा होना है. राम मंदिर के निर्माण का 70 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है. गर्भ गृह के से 14 पिलर बनकर तैयार हो चुके हैं.

अयोध्या में टेंट सिटी विकसित की जाएगी

अयोध्या में एक तरफ भव्य राम मंदिर निर्माण जारी है. दूसरी तरफ प्रशासन मंदिर निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए तैयारियों में जुटा है. इसके लिए कई स्तर पर काम चल रहा है. होटलों का विस्तार तो किया ही जा रहा है. धर्मशालाएं भी बनाई जा रही हैं. इसके साथ ही टेंट सिटी भी बसाई जाएगी. सरयू तट पर यह टेंट सिटी पीपीपी मॉडल पर विकसित की जाएगी.

ये भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023: शिवपाल यादव के करीबी अजय त्रिपाठी मुन्ना ने थामा बीजेपी का दामन, सपा पर लगाया टिकट बेचने का आरोप

रामलला के दर्शन करने अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने को लेकर बड़े पैमाने पर इंतजाम किए जा रहे हैं. इसके तहत अभी तक 21 नए होटलों को लाइसेंस दिया है. 18 होटलों में सुधार किया जा रहा है. इसके अलावा श्रद्धालुओं को होम स्टे की सुविधा भी मिलेगी. छह कमरे तक के मकान मालिक होम स्टे के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. कुल मिलाकर प्रशासन की कोशिश है कि अयोध्या पहुंचने वाले भक्तों के लिए सुविधाओं में कोई कमी न रह जाए.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

17 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

28 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

42 minutes ago

दिवाली पर गोलगप्पे बने जहर! 150 से ज्यादा बीमार, 18 बच्चे PICU में भर्ती

Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…

3 hours ago