खेल

‘विराट युग’ के 16 साल पूरे, जय शाह ने ‘किंग कोहली’ को दी बधाई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 साल पूरे करने पर बधाई दी. 2008 में इसी दिन, विराट कोहली ने वनडे सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. इसके कुछ महीने बाद वे कुआलालंपुर में अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान भी बने थे.

जय शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, “आज से 16 साल पहले, 19 वर्षीय विराट कोहली ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर कदम रखा था, जो एक ऐसे करियर की शुरुआत थी जो वाकई शानदार बन गया है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 साल पूरे करने पर किंग को बधाई!”

अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में कोहली ने मौजूदा भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ ओपनिंग की और सिर्फ 12 रन बनाए थे. उन्होंने अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज में पांच मैचों में 31.80 की औसत से 159 रन बनाए थे. 2008 से विराट कोहली की आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 साल पूरे करने पर बल्लेबाज को बधाई देने के लिए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया.

आरसीबी ने लिखा, “किंग के 16 साल, और उनका एक जादुई साम्राज्य. किंग कोहली की जय हो. डेब्यू से लेकर सर्टिफाइड लीजेंड का दर्जा पाने तक. 16 साल के जुनून के साथ, विराट ने न केवल खेल खेला, बल्कि उन्होंने क्रिकेट के एक नए परफेक्ट ब्रांड की रूपरेखा तैयार की!”

तब से, कोहली भारत के लिए एक मजबूत और विश्वसनीय बल्लेबाज रहे हैं. उन्होंने 295 वनडे मैचों में 13,906 रन बनाए हैं. इस प्रारूप में उनके नाम सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है. खास बात है कि इन 50 शतक में से 27 रन-चेज में आए हैं.

विराट ने 113 टेस्ट मैचों में 8,848 रन भी बनाए हैं और 125 टी20 में 4,188 रन बनाए हैं. कोहली ने 2011 में वनडे विश्व कप, 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2024 में टी20 विश्व कप जीता है, जिसके बाद उन्होंने सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास ले लिया. उनके पास एक भारतीय टेस्ट कप्तान द्वारा सबसे अधिक जीत का रिकॉर्ड भी है, क्योंकि कोहली के कप्तान रहते हुए टीम ने 68 में से 40 टेस्ट मैच जीते थे.

ये भी पढ़ें- जानें कौन हैं अर्जुन अवॉर्ड जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान? राष्ट्रमंडल खेलों में कायम किया था दबदबा

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago