देश

‘ममता बनर्जी को सत्ता से नहीं हटाया गया तो पश्चिम बंगाल दूसरा बांग्लादेश बन जाएगा’, कोलकाता रेप-मर्डर के विरोध में मंत्री गिरिराज सिंह का तीखा बयान

Kolkata Doctor Rape Murder Case : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के रेप-मर्डर की घटना के विरोध में देशभर के रेजीडेंट डॉक्टर्स हड़ताल कर रहे हैं. बंगाल में विपक्षी दल भाजपा के नेता रेप-मर्डर के दोषियों को जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं. वहां हजारों लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं.

इस बीच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी खुद सड़क पर उतरीं. उनकी सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उन पर करारा हमला बोला है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली में कहा, “यह बड़ी अजीब बात है और मुझे आश्चर्य होता है, कि मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) स्वास्थ्य मंत्री हैं, कानून और व्यवस्था उनके हाथ में है और वे सत्ता में हैं…अगर वे इसे संभाल नहीं सकतीं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.”

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आगे बोले, “अगर उन्हें (ममता बनर्जी) सत्ता से नहीं हटाया गया तो पश्चिम बंगाल दूसरा बांग्लादेश बन जाएगा.”

विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग

सुप्रीम कोर्ट 20 अगस्त को सुनवाई करेगा

बता दें कि आज कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के रेप-मर्डर की घटना पर आज सुप्रीम कोर्ट ने रविवार (18 अगस्त) को खुद नोटिस लिया. वकीलों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में अब 20 अगस्त को सुबह 10.30 बजे चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच मामले की सुनवाई करेगी. बेंच में CJI के अलावा जस्टिस जेबी पादरीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा रहेंगे.

गिरफ्त में आरोपी, CBI करवा रही उसका टेस्ट

इस पूरी घटना की जांच सरकार ने CBI को सौंप दी थी. मामले की जांच कर रही CBI ने बताया कि पकड़े गए आरोपी संजय का साइकोलॉजिकल टेस्ट किया जा रहा है. सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (CFSL) से मनोवैज्ञानिक और व्यवहार विश्लेषकों की 5 मेंबर्स की टीम यह टेस्ट कर रही है. इस टेस्ट से पता चल सकता है कि कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में अंजाम दिए गए जघन्य अपराध को लेकर आरोपी की क्या मानसिकता थी.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago