IND vs WI
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला मुकाबला 27 जुलाई को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला गया. यहां भारतीय टीम ने विंडीज को उसके ही घर में 5 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की थी. आज सीरीज का दूसरा मुकाबला इसी ग्राउंड यानी बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से मैच की शुरुआत होगी. तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत 1-0 से आगे है. इसके साथ ही रोहित की सेना यानी टीम इंडिया के पास सीरीज को जीतने का मौका है. भारत आज इस मैच को अगर जीत जाता है तो वह इस सीरीज में 2-0 का अजेय बढ़त हासिल कर लेगा और फिर उसके पास सीरीज जीतने का मौका तो होगा ही, लेकिन इसके साथ ही टीम इंडिया को सीरीज को क्लीन स्वीप करने का भी अवसर मिल जाएगा.
गुरुवार 27 जुलाई को सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया. बल्लेबाजी करने आई वेस्टइंडीज की टीम मात्र 23 ओवर में ही ऑल आउट हो गई. इस टीम ने कुल 114 रन बनाए. वहीं, आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 22.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाकर मैच को 5 विकेट से जीत लिया. वनडे के इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ से नवाजा गया. वहीं, वनडे के अपने डेब्यू मैच में मुकेश कुमार ने एक विकेट लिया है. कुलदीप यादव ने 3 ओवर में मात्र 6 रन देकर 4 विकेट झटके. रवीन्द्र जडेजा ने 6 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट लिया. इनके अलावा शार्दुल ठाकुर, हार्दिक पंड्या और मुकेश कुमार ने एक-एक विकेट लिए.
ये भी पढ़ें- IND vs WI: “उमरान मलिक का सही से नहीं हो रहा इस्तेमाल”, Team India के मैनेजमेंट पर उठा सवाल
भारत की ओर से सबसे अधिक रन ईशान किशन ने बनाया. उन्होंने 46 गेंदों में 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों में 19 तो ऑलराउंडर जडेजा ने 21 गेंदों में 16 रनों की पारी खेली. इनके अलावा कप्तान रोहित ने 12, शार्दुल ठाकुर ने 1, हार्दिक पंड्या ने 5 और शुभमन गिल ने 7 रन बनाए.
रोहित शर्मा(कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन(विकेटकीपर), संजू सैमसन, जयदेव उनादकट, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल
शाई होप(कप्तान), रोवमैन पॉवेल, डोमिनिक ड्रेक्स, एलिक अथानाज, शिमरॉन हेटमायर, यानिक कारिया, अल्जारी जोसेफ, कीसी कार्टी, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, काइल मायर्स, जेडेन सील्स, केविन सिंक्लेयर, ओशाने थॉमस और रोमारियो शेफर्ड
-भारत एक्सप्रेस
WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…
Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…
Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…
म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…
Maharashtra woman doctor slap video: महाराष्ट्र के वर्धा में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने…