खेल

National Volleyball Championship: 58 टीमें, एक हजार से ज्यादा खिलाड़ी! जानिए किस ग्रुप में कौन?

National Volleyball Tournament: 72वीं नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 4-11 जनवरी के बीच उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा, जिसमें अलग-अलग राज्यों की 58 टीमें हिस्सा लेंगी. इनमें 1,000 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह इस चैंपियनशिप का वर्चुअली उद्घाटन आज सुबह किया है.

पुरुषों में राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक और झारखंड को ‘ग्रुप ए’ में रखा गया है, जबकि ‘ग्रुप बी’ में सर्विस, तमिलनाडु, पंजाब और रेलवे की टीमें मौजूद हैं. ‘ग्रुप सी’ में ओडिशा, आंध्र प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना की टीमें शामिल हैं, जबकि ग्रुप डी में गुजरात, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और मणिपुर को रखा गया है.

‘ग्रुप ई’ में इन राज्‍यों की टीमें

‘ग्रुप ई’ में केरल, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, पश्चिम बंगाल, डीएनएच दीव और दमन और नागालैंड को शामिल किया गया है. वहीं, ‘ग्रुप एफ’ में दिल्ली के साथ चंडीगढ़, असम, छत्तीसगढ़, लद्दाख यू.टी., और पांडिचेरी शामिल हैं.

‘ग्रुप ए’ में यहां की महिलाएं

  • महिलाओं में ‘ग्रुप ए’ में केरल, राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं. वहीं, ‘ग्रुप बी’ में रेलवे, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और चंडीगढ़ को रखा गया है.
  • ‘ग्रुप सी’ में उत्तर प्रदेश, पंजाब, असम, आंध्र प्रदेश और मणिपुर को शामिल किया गया है. वहीं, ‘ग्रुप डी’ में गुजरात, कर्नाटक, उत्तराखंड, पांडिचेरी और नागालैंड को रखा गया है.
  • ‘ग्रुप ई’ में दिल्ली, तेलंगाना, बिहार, मध्य प्रदेश और लद्दाख को शामिल किया गया है. ‘ग्रुप एफ’ में तमिलनाडु, झारखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर के साथ महाराष्ट्र की टीम को रखा गया है.

8 जनवरी को क्वार्टर फाइनल मुकाबले

4-7 जनवरी के बीच लीग मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके बाद 8 जनवरी को क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का आयोजन होगा. 10 जनवरी को सेमीफाइनल मैच खेले जाने हैं, जबकि 11 जनवरी को मेडल राउंड का आयोजन होगा.

सभी टीमें पहले लीग (राउंड रॉबिन) मैच खेलेंगी. लीग के बाद ए1, ए2, ए3 और बी1, बी2, बी3, यानी कुल 6 टीमें सीधे नॉकआउट के लिए क्वालिफाई करेंगी. शेष टीमें ए4, बी4, सी1, डी1, ई1 और एफ1 में से 2 टीमें प्लेऑफ जीतकर नॉकआउट में जाएंगी.

भारत में विरोध तेज होने पर बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर KKR से बाहर किया गया, अब हमारे साथ T20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेलेगा बांग्लादेश

Bharat Express Desk

Recent Posts

23 घंटे हिरासत के बाद CJP के तीनों नेता रिहा, कोर्ट ने किन शर्तों पर दी राहत?

CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…

5 minutes ago

‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के प्रणेता…’, नानाजी देशमुख की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…

8 minutes ago

लो जी, अब डॉक्टर के यहां भी मरीज सुरक्षित नहीं! इलाज कराने पहुंची थी नाबालिग, सिविल सर्जन पर रेप का आरोप

Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…

17 minutes ago

‘असाधारण राष्ट्र-निर्माता थे नानाजी…’, जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन

PM Modi on Nanaji Deshmukh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती…

17 minutes ago

दोस्ती के लिए राजनीति में आए अमिताभ बच्चन, फिर क्यों छोड़ दी सियासत? जानें पूरा किस्सा

Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…

34 minutes ago

क्या कंगाल पाकिस्तान का दुनिया के नक्शे से कट गया पत्ता? विश्व बैंक के इस फैसले से क्यों मची है खलबली?

India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…

48 minutes ago