Bharat Express DD Free Dish

असम समेत पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.1 तीव्रता दर्ज

Assam Earthquake: सोमवार तड़के असम और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 रही.

Assam Earthquake: सोमवार तड़के उत्तर पूर्व भारत के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 दर्ज की गई. भूकंप सुबह 04:17 बजे आया.

मोरीगांव रहा केंद्र

इस भूकंप का केंद्र असम के मोरीगांव क्षेत्र में रहा. जमीन के नीचे इसकी गहराई करीब 50 किलोमीटर बताई गई है. भूकंप का सटीक स्थान अक्षांश 26.37 N और देशांतर 92.29 E दर्ज किया गया.

कई राज्यों में असर

असम के अलावा मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के अन्य इलाकों में भी झटके महसूस किए गए. अचानक आए इन झटकों से लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए.

राहत की खबर

फिलहाल राहत की बात यह है कि इस भूकंप से किसी तरह की जान-माल की हानि की रिपोर्ट सामने नहीं आई है. प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और संवेदनशील इलाकों से लगातार जानकारी जुटाई जा रही है.

क्यों आते हैं भूकंप?

आखिर भूकंप क्यों आते हैं? इसको समझने के लिए सबसे पहले पृथ्वी की संरचना को जानना जरूरी है. हमारी पृथ्वी टैक्टोनिक प्लेट्स पर स्थित है. इन प्लेटों के नीचे तरल पदार्थ लावा है. जिसपर टैक्टोनिक प्लेट्स तैरती रहती हैं. कई बार ऐसा होता है कि ये प्लेटें आपस में टकरा जाती हैं. बार-बार टकराने से इन प्लेट्स के कोने सिकुड़ जाते हैं या फिर टूटने लगते हैं. जिससे नीचे से निकली ऊर्जा बाहर निकलने के लिए रास्ते खोजती है. जिसमें डिस्टर्बेंस होता है और इसी के बाद भूकंप की स्थिति पैदा होती है.

ये भी पढ़ें-National Volleyball Championship: 58 टीमें, एक हजार से ज्यादा खिलाड़ी! जानिए किस ग्रुप में कौन?

भूकंप के समय क्या करें?

खुले मैदान में चले जाएं और इमारतों से दूर रहें.

टेबल या मजबूत फर्नीचर के नीचे छिपें और सिर को किसी तकिये या हाथ से ढक लें.

लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, सीढ़ियों का सहारा लें.

बिजली के तारों, पेड़ों और ऊंची इमारतों से दूर रहें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read