खेल

सावधान! भारत इंग्लैंड मैच से पहले टिकट को लेकर फर्जीवाड़ा शुरू

ICC World Cup Cricket Match: भारत में क्रिकेट मैच को लेकर दीवानगी का आलम यह है कि हर क्रिकेट फैन स्टेडियम में अपनी आंखों के सामने मैच होते देखना चाहता है, ऐसे में मामला विश्व कप का हो और क्रिकेट मैच क्रिकेट फैन के आसपास हो रहा हो तो भला उसे मैच देखने से कौन रोक पाएगा. लेकिन क्रिकेट फैंस की इस चाहत पर लिमिटेड मैच देखने का टिकट होना बाधा डाल रहा है. क्रिकेट फैंस के इस इमोशन का ठगो ने भी भरपूर फायदा उठाया है.

29 अक्टूबर को है मैच

यूपी की राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 29 अक्टूबर को इंग्लैंड और भारत के बीच क्रिकेट मैच होना है, लेकिन इस मैच को लेकर बहुत ही चौंकाने वाली बात सामने आ रही है. फर्जी वेबसाइट के जरिए लखनऊ में इंग्लैंड और भारत के बीच होने वाले एकदिवसीय मैच की टिकटों की बिक्री के नाम पर ठगी का मामला सामने आ रहा है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की अधिकृत साइट के जरिए टिकटों की बिक्री शुरू हुई. इससे कहीं पहले एक वेबसाइट लगातार कम से कम ₹2000 मूल्य के टिकटों की बिक्री कर रही थी. इस साइट के जरिए ईमेल एड्रेस और अन्य डेटा जुटा करके टिकटों को पते पर शीघ्र भेजने का आश्वासन देकर पैसों की वसूली की जा रही थी.

बीसीसीआई से दो कदम आगे ठग

ऑनलाइन ठग आईसीसी से दो कदम आगे चल रहे हैं. उन्होंने BCCI द्वारा टिकट बेचने के प्लेटफार्म के समानांतर एक प्लेटफार्म खड़ा करके लोगों को ठगना शुरू कर दिया है. लगातार लिंक के जरिए फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों पर प्रचार किया जा रहा है. जहां से लोग टिकट बुक करके प्रसन्न हैं कि सबसे पहले उनके पते पर टिकट पहुंच जाएगा और वह आसानी से मैच का मजा ले सकेंगे. दूसरी ओर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यह वेबसाइट फेक हीं है और यहां से कोई टिकट बिक्री नहीं की जा रही.

हालांकि जब मामला बढ़ गया तब बीसीसीआई से तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज हुई है और दोषियों की तलाश जारी है. आपको बता दें कि iccworldcuptickets.com नाम की फर्जी वेबसाइट पर विश्वकप के टिकटों के नाम ठगी कर भारत-इंग्लैंड मैच के टिकट देने का झांसा देकर वसूली की जा रही थी.

-भारत एक्सप्रेस

Divyendu Rai

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

4 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

4 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

4 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

4 hours ago