खेल

Sachin Tendulkar के बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर का बनेगा स्मारक, इस फैसले पर ‘God of Cricket’ का आया रिएक्शन

‘गॉड ऑफ क्रिकेट’ के नाम से मशहूर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए महाराष्ट्र सरकार के एक खास फैसले की सराहना की. दरअसल, सचिन के बचपन के कोच रहे रमाकांत आचरेकर को समर्पित एक स्मारक बनाया जाएगा और इस खास प्रस्ताव को महाराष्ट्र सरकार ने मंजूरी दे दी है.

सचिन ने सरकार के इस फैसले पर जताई खुशी

आचरेकर ने तेंदुलकर और कई अन्य भारतीय खिलाड़ियों को उनके बचपन के दौरान मुंबई के प्रसिद्ध क्रिकेट केंद्र में कोचिंग दी थी.

सचिन ने सरकार के इस फैसले पर अपनी खुशी व्यक्त की है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “आचरेकर सर का मेरे और कई अन्य लोगों के जीवन पर बहुत प्रभाव रहा है. मैं उनके सभी शिष्यों की ओर से बोल रहा हूं. उनका जीवन शिवाजी पार्क में क्रिकेट के इर्द-गिर्द घूमता था. शिवाजी पार्क में हमेशा रहना ही उनकी इच्छा रही होगी. मैं आचरेकर सर की कर्मभूमि पर उनकी प्रतिमा बनाने के सरकार के फैसले से बहुत खुश हूं.”

शिवाजी पार्क में किया जाएगा स्थापित

बुधवार को महाराष्ट्र सरकार ने एक सरकारी प्रस्ताव (GR) जारी किया, जिसमें शिवाजी पार्क में गेट नंबर 5 के पास आचरेकर की याद में एक स्मारक स्थापित करने की अनुमति दी गई. प्रतिमा की ऊंचाई छह फीट होगी और इस प्रस्ताव को महाराष्ट्र सरकार के शहरी विकास विभाग ने मंजूरी दे दी है. प्रस्ताव के अनुसार, स्मारक का रखरखाव बी वी कामथ मेमोरियल क्रिकेट क्लब द्वारा किया जाएगा तथा राज्य से कोई वित्तीय सहायता नहीं ली जाएगी.

प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता ,आचरेकर, जिनका 2 जनवरी, 2019 को 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया, ने करीब 14 ऐसे खिलाड़ियों को तैयार किया, जिन्होंने आगे चलकर भारत का प्रतिनिधित्व भी किया. इन खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर, रामनाथ पारकर, एकनाथ सोलकर, बलविंदर सिंह संधू, लालचंद राजपूत, चंद्रकांत पंडित, प्रवीण आमरे, विनोद कांबली, समीर दिघे, संजय बांगर, पारस म्हाम्ब्रे, रमेश पोवार, अजीत अगरकर और साईराज बहुतुले शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- क्यों 29 अगस्त को ही मनाया जाता है भारत का राष्ट्रीय खेल दिवस?

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

24 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

24 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

39 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago