खेल

हजरत बिलाल की नो-बॉल ने रचा नया इतिहास, मोहम्मद आमिर का कांड भी पड़ गया छोटा!

पाकिस्तानी पेसर मोहम्मद आमिर (Pakistani Pacer Mohammad Aamir) का वह बदनाम ‘नो बॉल’ किसे नहीं याद होगा, जब उन्होंने साल 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ एक जानबूझकर ‘विशालकाय’ नो बॉल फेंकी थी. इस हरकत के चलते वे मैच फिक्सिंग में फंस गए थे. अब, एक और ऐसा मामला सामने आया है, जिसने क्रिकेट प्रेमियों को चौंका दिया है. इस बार चर्चा में हैं हजरत बिलाल (Hazrat Bilal), जो पाकिस्तान में जन्मे हैं लेकिन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए क्रिकेट खेलते हैं.

बिलाल ने फेंका चौंकाने वाला नो बॉल

हजरत बिलाल ने अबू धाबी T10 लीग के दौरान ऐसा नो बॉल डाला, जिसे देखकर क्रिकेट फैंस मोहम्मद आमिर की नो बॉल को भी भूल गए. यह घटना सैम्प आर्मी और न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स के बीच खेले गए मैच में घटी. सैम्प आर्मी की ओर से खेल रहे हजरत बिलाल चौथा ओवर फेंकने आए थे. उस वक्त न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स की टीम 136 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और उनका स्कोर 2 विकेट पर 32 रन था.

अंपायर ने तुरंत नो बॉल करार दिया

ड्रामा तब शुरू हुआ जब बिलाल ने ओवर की पांचवीं गेंद फेंकी. उन्होंने क्रीज से काफी बाहर जाकर गेंद डाली, जिसे अंपायर ने तुरंत नो बॉल करार दिया. लेकिन असली सरप्राइज तब मिला जब इस नो बॉल का रिप्ले स्क्रीन पर दिखाया गया. इसे देखकर दर्शक, फैन्स, और यहां तक कि सैम्प आर्मी के कप्तान फाफ डु प्लेसी भी चौंक गए. इस अजीबोगरीब नो बॉल पर क्रिकेट जगत से भी प्रतिक्रियाएं आईं.

दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘अबू धाबी टी10 लीग…क्या ये वाकई फ्री हिट था?’

फैन्स ने भी सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी राय रखी. किसी ने इसे धोखाधड़ी बताया तो किसी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मोहम्मद आमिर को भी इस नो बॉल के आगे शर्म आ गई होगी.

एक फैन ने लिखा, ‘इस गेंदबाज ने आमिर को भी पीछे छोड़ दिया.’

दूसरे ने कहा, ‘यह तो सीधा-सीधा चीटिंग है. इसे तुरंत बैन करना चाहिए.’

मोहम्मद आमिर को भी शर्म आई थी.

एक और प्रतिक्रिया थी, ‘लगता है मैच फिक्स है. वरना इतनी बड़ी नो बॉल कोई भी गेंदबाज नहीं डालता.’


ये भी पढ़ें- BGT Test Series: बल्ले से खराब फॉर्म के बीच कैच छोड़ने के मामले में भी कोहली ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड


ऐसा रहा मैच का हाल

बिलाल ने इस मैच में केवल एक ही ओवर फेंका, जिसमें उन्होंने 9 रन दिए. उनका अंतरराष्ट्रीय करियर भी सीमित है, जिसमें उन्होंने UAE के लिए अब तक 7 वनडे खेले हैं और 8 विकेट हासिल किए हैं. मैच की बात करें तो सैम्प आर्मी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 135 रन बनाए. जवाब में न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स की टीम 10 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 99 रन ही बना पाई, और सैम्प आर्मी ने यह मुकाबला 36 रनों से अपने नाम किया. यह अजीब घटना एक बार फिर से क्रिकेट में खेलभावना और ईमानदारी पर सवाल खड़े कर गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

अमित शाह के यूपी दौरे से चुनावी तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, आरपी सिंह ने जताया भाजपा की वापसी का भरोसा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

11 minutes ago

कमाई में जोरदार उछाल! अदाणी पोर्ट्स का नेट प्रॉफिट बढ़ा, CEO अश्विनी गुप्ता ने गिनाए तरक्की के नए रास्ते

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…

19 minutes ago

ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट के लिए अब मेडिकल टेस्ट जरूरी? सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई की बड़ी बातें

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…

35 minutes ago

2027 की डिजिटल जनगणना में नहीं मिलेगा OBC जातियों का ड्रॉपडाउन विकल्प! जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने 2027 की जनगणना में ओबीसी जातियों के लिए प्री-लोडेड ड्रॉपडाउन…

43 minutes ago