खेल

T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान ने PNG को हराकर सुपर-8 में बनाई जगह, न्यूजीलैंड का टूटा सपना

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप के सुपर-8 में अफगानिस्तान ने क्वालीफाई कर लिया है. अफगानिस्तान ने शुक्रवार को ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में पापुआ न्यू गिनी को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक भी लगाई. अफगानिस्तान की यह जीत न्यूजीलैंड के लिए बड़ा झटका है. सुपर-8 में पहुंचने का कीवी टीम का इरादा पूरा नहीं हो पाया. न्यूजीलैंड ग्रुप-सी में दो मैचों में दो हार के साथ सबसे नीचे है.

अफगानिस्तान ने तोड़ा न्यूजीलैंड का सपना

अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज ने ग्रुप में तीनों मुकाबले जीत लिए. वहीं, न्यूजीलैंड को लगातार हार मिली और टीम टूर्नामेंट की रेस से बाहर हो गई है. इस मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला किया. पापुआ न्यू गिनी 19.5 ओवर में 95 रन पर ऑल आउट हो गई जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज किपलिन डोरिगा ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 27 रन बनाए.

सुपर-8 में पहुंची अफगानिस्तान

जवाब में गुलबदीन की 49 रन की पारी के दम पर अफगानिस्तान ने 15.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 96 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया. हालांकि, 96 रनों का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही. टीम ने पहले तीन ओवरों में ही सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान का विकेट खो दिया और पावरप्ले 39/2 पर समाप्त हुआ. तीसरे स्थान पर आए गुलबदीन ने पारी को संभाला. हालांकि, अफगानिस्तान ने इसके बाद भी विकेट गंवाए लेकिन गुलबदीन क्रीज पर डटे रहे. एक जुझारू पारी खेलते हुए नाइब ने सिक्स लगाकर अफगानिस्तान को जीत दिलाई.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: सुपर-8 के मैच से पहले लौट सकते हैं टीम इंडिया के ये दो खिलाड़ी

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

1 hour ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

1 hour ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

2 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

3 hours ago