खेल

T20 World Cup 2024 में इंग्लैंड का दमदार कमबैक, ओमान को हराकर नेट रन रेट में हासिल की भारी बढ़त

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 में इंग्लैंड ने शानदार वापसी की है. गुरुवार रात सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में इंग्लिश टीम ने ओमान पर 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की और टीम सुपर-8 की दौर में बनी हुई है. इंग्लैंड ने ओमान को 47 रन पर ढेर कर दिया और 3.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में चौथा सबसे कम टीम स्कोर रहा. इस जीत की मदद से इंग्लैंड ने ग्रुप बी में नेट रन रेट में भारी बढ़त हासिल कर ली.

इंग्लैंड ने की शानदार वापसी

पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण ने ओमान की बैटिंग लाइन अप को तहस-नहस कर दिया. मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर ने तीन-तीन विकेट लिए. स्पिनर आदिल राशिद ने अपने चार ओवर में 11 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड ने 12 रन देकर तीन-तीन विकेट लिए. इसी मैच में आर्चर ने अपना 50वां टी20 अंतर्राष्ट्रीय विकेट भी हासिल किया.

ओमान को दी करारी शिकस्त

इंग्लैंड ने 48 रन के लक्ष्य को जल्दी ही हासिल कर लिया. फिल साल्ट ने पहली दो गेंदों पर छक्का जड़ा, लेकिन तीसरी गेंद पर आउट हो गए. जोस बटलर (8 गेंदों पर नाबाद 24 रन) और जॉनी बेयरस्टो (2 गेंदों पर नाबाद 8 रन) ने विल जैक्स के 5 रन पर आउट होने के बाद यह लक्ष्य आसानी से हासिल किया.

इंग्लैंड के पास सुपर-8 में जाने का मौका

इंग्लैंड के पास अब ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर मौजूद स्कॉटलैंड (+2.164) की तुलना में बेहतर नेट रन रेट (+3.081) है, इसलिए अगर वे नामीबिया को हरा देते हैं और स्कॉटलैंड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक भी अंक हासिल करने में विफल रहता है, तो वे सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लेंगे.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान ने PNG को हराकर सुपर-8 में बनाई जगह, न्यूजीलैंड का टूटा सपना

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

6 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

6 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

6 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

7 hours ago