खेल

T20 World Cup से बाहर होने के बाद पाकिस्तान टीम के ये छह खिलाड़ी लंदन में मनाएंगे छुट्टी: रिपोर्ट

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने टी 20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन किया और सुपर-8 में जगह नहीं बना पाई. लीग चरण में ही टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद टीम के कप्तान बाबर आजम और पांच अन्य खिलाड़ी मोहम्मद आमिर, इमाद वसीम, हारिस रउफ, शादाब खान और आजम खान ने पाकिस्तान लौटने से पहले लंदन में छुट्टियां मनाने का फैसला किया है.

लंदन में छुट्टी मनाएंगे बाबर आजम

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये छह खिलाड़ी मंगलवार को शेष टीम के साथ पाकिस्तान नहीं उतरेंगे. इन खिलाड़ियों ने लंदन में अपने मित्रों और परिवार के साथ समय गुजारने का फैसला किया है. वहीं कुछ खिलाड़ी यूनाइटेड किंगडम में स्थानीय लीग खेलने की योजना भी बना रहे हैं. इस बीच मुख्य कोच गैरी कर्स्टन और सहायक कोच अजहर महमूद अपने-अपने घरों के लिए रवाना होंगे.

PCB ने कोचिंग स्टाफ को अपने देश लौटने की दी अनुमति

कोई नजदीकी सीरीज न होने के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कोचिंग स्टाफ को अपने-अपने देश लौटने की अनुमति दे दी है. पकिस्तान का टी 20 विश्व कप के ग्रुप ए में निराशाजनक प्रदर्शन रहा और उसे आखिरी जीत रविवार को आयरलैंड के खिलाफ अपने अंतिम मुकाबले में तीन विकेट से मिली. उसे सह मेजबान अमेरिका और चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत से हार का सामना करना पड़ा. उसने फिर कनाडा को सात विकेट से हराया.

तीसरे स्थान पर रहा पाकिस्तान

चार मैचों में चार अंकों के साथ पकिस्तान ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहा और सुपर आठ में जगह बनाने से दूर रह गए. भारत और अमेरिका ने शीर्ष दो स्थान हासिल कर सुपर आठ में जगह बनायी. पाकिस्तानी टीम अगस्त में दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश से भिड़ेगी, जिसके बाद इंग्लैंड का अक्टूबर में पकिस्तान का दौरा होगा.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: सुपर-8 की तैयारी करने उतरेंगे वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान, दोनों टीमों के बीच होगी कांटे की टक्कर

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

यूपी में घूमते थे रक्तबीज जैसे माफिया…! नवरात्रि की पावन सप्तमी पर बधाई देते हुए क्या बोल गए सीएम योगी?

शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश…

23 minutes ago

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 4 दिग्गजों को किया इग्नोर; क्या खत्म होगा करियर?

न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के स्क्वाड से मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र…

30 minutes ago

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

32 minutes ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

33 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

45 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

56 minutes ago