अभिषेक शर्मा और एडेन मारक्रम (फोटो- SRH/Instagram)
New Delhi: सनराइजर्स हैदराबाद के दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी एडेन मारक्रम का मानना है कि आईपीएल में अभिषेक शर्मा के बेहतरीन फॉर्म से उन्हें भविष्य में भारत के लिये खेलने में मदद मिलेगी. आईपीएल के मौजूदा सत्र में 200 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए शर्मा ने 12 मैचों में 401 रन बनाये हैं. उन्होंने आस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड के साथ मिलकर हाल ही में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ 166 रन का लक्ष्य दस से भी कम ओवर में हासिल कर लिया था.
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान मारक्रम ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि,‘‘अभिषेक ने इस सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है. उसने पिछले सत्रों में भी सकारात्मक संकेत दिये थे और इस सत्र के अपने प्रदर्शन से भविष्य में भारत के लिये खेल सकेगा.’’ इंपैक्ट खिलाड़ी के नियम को लेकर चल रही बहस के बीच माक्ररम ने कहा कि टीम में अतिरिक्त बल्लेबाज के आने से टीमों को आक्रामक खेलने में मदद मिली है.
उन्होंने कहा ,‘‘ जब आपके पास एक अतिरिक्त बल्लेबाज होता है तो आप अधिक आजादी के साथ खेल सकते हैं. पारी की शुरूआत से ही सलामी बल्लेबाज खुलकर खेल सकते हैं. इंपैक्ट खिलाड़ी के नियम से यह सहूलियत मिली है और यह नये तरीके का टी20 क्रिकेट इस आईपीएल में देखने को मिला है.’’ बता दें कि दोनों खिलाड़ी सनराइजर्स हैदारबाद के लिए ही खेलते हैं. पिछले सीजन में एडेन मारक्रम की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल में उतरी थी.
ये भी पढ़ें- क्या है Impact Player नियम? जानें क्यों रवि शास्त्री ने किया इसका समर्थन
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…
Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी धर्मकुंड के पास इनोवा कार नदी में गिर…
Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बीएमसी ने दी संतोषजनक जानकारी। वरिष्ठ वकील…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को हरियाणा के करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'…
Donald Trump: मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने…