खेल

रहाणे और पुजारा का टेस्ट करियर खत्म? साउथ अफ्रीका दौरे के लिए नहीं मिली टीम में जगह

Team India South Africa Tour: भारतीय क्रिकेट टीम में वर्ल्ड कप के बाद ताबड़तोड़ बदलाव हो रहे हैं. विराट कोहली ने जहां साउथ अफ्रीका दौरे में व्हाइट बॉल क्रिकेट से दूरी बनाई है. इस बीच अब टेस्ट टीम में हुए बदलाव ने भी सभी को चौका दिया है. साउथ अफ्रीका टेस्ट टीम के ऐलान को लेकर मुख्य सेलेक्टर अजीत अगरकर औ राहुल  द्रविड़ की बैठक हुई. तीनों फॉमेट्स के लिए अलग-अलग कप्तान बनाए गए हैं. वहीं दो खिलाड़ी जिनके टेस्ट करियर पर ब्रेक लगता साफ नजर आ रहा है, जो कि अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा हैं. दोनों को ही टेस्ट टीम में जगह नहीं दी गई है.

बता दें कि भारत ने पिछला टेस्ट वेस्टइंडीज में जुलाई में खेला था और उस दौरान अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया के उप कप्तान थे. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही टेस्ट खेलने के बाद उस दौरे पर खराब प्रदर्शन की वजह से उन्हें टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था. आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन के बाद रहाणे ने टीम में फिर से जगह बनाई थी. WTC में वो दोबारा भारतीय टीम में आ गए थे लेकिन अब उन्हें बाहर ही रखा गया है, जिसके चलते यह सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या  रहाणे अब टेस्ट में खेलते नहीं नजर नहीं आएंगे.

यह भी पढ़ें-T20 World Cup 2024 के लिए सभी 20 टीमें फाइनल, पहली बार युगांडा ने किया क्वालिफाई

पुजारा और रहाणे का कटा पत्ता

टीम इंडिया की बैटिंग में चेतेश्वर पुजारा का अहम योगदान रहा है लेकिन अब टेस्ट टीम में पुजारा की भी वापसी की संभावनाएं न के बराबर हैं.  यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के चुने जाने से और ऋतुराज गायकवाड़ के होने से यह तय है कि टीम इंडिया अब पुजारा की तरफ नहीं देखेगी. वेस्टइंडीज दौरे पर भी कप्तान रोहित के साथ यशस्वी जायसवाल ने ओपनिंग की थी और कई बेहतरीन पारियां खेली थीं. इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका में भी इन्हीं दोनों के ओपनिंग करने की संभावनाएं हैं. वहीं, तीसरे नंबर पर पुजारा खेलते हैं, ऐसे में वहां शुभमन गिल या ऋतुराज गायकवाड़ भी खेल सकते हैं.

यह भी पढ़ें-Team India Squad for SA: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, टेस्ट से रोहित करेंगे वापसी, केएल और सूर्या को ODI और T20 की कप्तानी

इस साल पुजारा की बात करें तो पुजारा ने 5 मैच की 8 पारियों में महज 181 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका एवरेज 25.85 रहा था और केवल एक अर्धशतक लगाया था. दूसरी ओर बात रहाणे की करें तो 3 मैचों की 4 पारियों में 146 रनों बनाए थे. उन्होंने भी महज एक अर्धशतक लगाया है.

ये हैं भारत का टेस्ट स्क्वॉड

रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, केएल राहुल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मो. शमी*, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे अमित शाह, तीन अहम कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय 'राज्योत्सव' के समापन समारोह में शामिल…

16 minutes ago

पुणे मेट्रो लाइन-3 का आज होगा उद्घाटन, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बहुप्रतीक्षित पुणे मेट्रो लाइन-3 (मान-हिंजवडी से…

30 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया महाभारत का खास श्लोक, बताया जीवन में सफलता पाने का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal 3 November 2026: मिथुन राशि वाले किसी को न दें उधार, जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal 3 November 2026: 3 नवंबर 2026 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के…

2 hours ago