Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

T20 World Cup 2024 के लिए सभी 20 टीमें फाइनल, पहली बार युगांडा ने किया क्वालिफाई

ICC T20 World Cup 2024:आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए 20 टीमें फाइनल हो गई है. गुरुवार को युगांडा ने रवांडा को 9 विकेट से हराकर 20वें टीम के रूप में क्वालीफाई किया. 

Uganda

युगांडा क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (सोर्स- आईसीसी)

ICC T20 World Cup 2024: अगले साल 2024 में खेले जाने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए 20 टीमें फाइनल हो गई है. गुरुवार को युगांडा ने रवांडा को 9 विकेट से हराकर 20वें टीम के रूप में क्वालीफाई किया. युगांडा के जीत दर्ज करते ही जिम्बाब्वे की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो गई है. क्वालिफायर मुकाबले में जिम्बाब्वे को युगांडा और नामीबिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. पिछले टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की टीम ने हिस्सा लिया था, जहां उसने पाकिस्तान को हराया था.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हिस्सा लेने वाली 20 टीमें

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी. इनमें वेस्टइंडीज, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, इंडिया, नीदरैलंड्स, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, कनाडा, नेपाल, ओमान, पपुआ न्यू गिनी, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, नामीबिया, युगांडा शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital