खेल

Arjun Tendulkar: गोवा में चमके अर्जुन, रणजी डेब्यू में ठोका शतक, पिता सचिन के कारनामे को दोहराया

Arjun Tendulkar: सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपने पिता के नक्से-कदम पर चलते हुए अपना पहला रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) शतक बनाया, वह भी अपने डेब्यू पर. सचिन ने भी 1988 में रणजी क्रिकेट में डेब्यू करते हुए शतक जड़ा था और उनके बेटे ने भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए बुधवार को राजस्थान के खिलाफ अपना पहला शतक जड़ा था. सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अर्जुन ने गोवा की ओर से खेलते हुए अपना पहला प्रथम श्रेणी मैच खेला. मुंबई की टीम पहले से ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से भरी हुई थी. इसलिए उन्होंने टीम बदलने का फैसला फैसला किया. अर्जुन को मुंबई के लिए टी 20 क्रिकेट में मौका मिला है, लेकिन वह रणजी ट्रॉफी में डेब्यू नहीं कर सके.

टीम बदलते ही चमक गई किसम्त!

बता दें अर्जुन तेंदुलकर पिछले सीजन तक मुंबई की टीम में थे लेकिन वहां काफी ज्यादा कॉम्पिटिशन था और उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा था. इसके बाद अर्जुन ने अपनी टीम बदली और गोवा में आते ही उनकी किस्मत चमक गई.

ये भी पढ़ें: WTC Final Qualification: क्या भारत WTC फाइनल खेल पाएगा ? ऐसा है चैंपियनशिप का पूरा समीकरण

इस साल ही अर्जुन गोवा की टीम से जुड़े

23 साल के अर्जुन तेंदुलकर बतौर ऑलराउंडर खेलते हैं, अबतक अपनी तेज़ गेंदबाज़ी से उन्होंने कई बार सुर्खियां बटोरी हैं. लेकिन इस बार बल्ले से धमाल मचाते वो छा गए हैं. ये खिलाड़ी आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हैं. हालांकि, अब तक उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला है. आईपीएल के पिछले सीजन में भी उनके डेब्यू को लेकर खबर आई लेकिन ऐसा हुआ नहीं. इस बीच आईपीएल के आगले सीजन से पहले उन्होंने रणजी ट्रॉफी में शतक जड़ा है, ऐसे में उम्मीद है कि आईपीएल में डेब्यू का इंतज़ार भी खत्म हो जाए.  घरेलू सत्र शुरू होने से पहले युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह से ट्रेनिंग करने के बाद इस युवा खिलाड़ी के लिए आखिरकार बड़ा पल आया जब उन्होंने राजस्थान के खिलाफ पदार्पण किया और इस खास मौके पर शतक जड़ा.

रणजी ट्रॉफी डेब्यू में शतक (उम्र)

सचिन तेंदुलकर- 15 साल 231 दिन (बनाम गुजरात)
अर्जुन तेंदुलकर- 23 साल 81 दिन (बनाम राजस्थान)

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

एक हफ्ते में 65% तक गिरे टमाटर के दाम, 5.55 रुपये किलो पहुंचा थोक भाव; किसान परेशान

Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…

27 minutes ago

3 आईफोन, बुर्का और फेसटाइम… 11 दिन तक पुलिस को कैसे चकमा देती रही श्रद्धा दुबे?

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…

36 minutes ago

‘रिफाइनिंग महाशक्ति’ बना भारत, अमेरिका भी हुआ कायल, ट्रेड डील पर भी अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…

1 hour ago

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

2 hours ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

2 hours ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

2 hours ago