अर्शदीप सिंह (फोटो- BCCI)
Arshdeep Singh Record Break: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट चटकाए और अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. अर्शदीप सिंह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया है.
संचुरियन में खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल में तीन विकेट झटकने के बाद अर्शदीप सिंह ने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया. अर्शदीप सिंह से पहले ये रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम था. जिन्होंने 87 मैचों में 90 विकेट निकाले थे. वहीं अब अर्शदीप सिंह के नाम अब तक खेले गए 59 मैचों में 92 विकेट दर्ज हो गए हैं. वहीं जसप्रीत बुमराह ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक 70 मैचों में 89 विकेट चटका चुके हैं.
हालांकि, भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले खिलाड़ी युजवेंद्र चहल हैं. चहल के नाम इस फॉर्मेट में 96 विकेट दर्ज हैं. उन्होंने 80 मैचों में इतने विकेट हासिल किए. ऐसे में अर्शदीप सिंह को चहल को पीछे छोड़ने में ज्यादा समय नहीं लगेगा. अगले मैच में अगर अर्शदीप सिंह 5 विकेट और चटकाते हैं तो वो भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे.
ये भी पढ़ें- Ranji Trophy में एक ही पारी में दो खिलाड़ियों ने ठोकी ट्रिपल सेंचुरी, बनाया अनोखा रिकॉर्ड
-भारत एक्सप्रेस
Bollywood News: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के एक साथ स्पॉट होने से उनके पैचअप…
एलन मस्क की नेटवर्थ महज 24 घंटे में करीब 65 अरब डॉलर बढ़कर 1.04 ट्रिलियन…
Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) ने सर्दियों के व्यस्त हवाई यातायात…
Adani Power: अडानी पावर और भूटान की सरकारी कंपनी ड्रुक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन (DGPC) ने…
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…
Election Commission Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद से निर्वाचन…