महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय! घर पर आसानी से ऐसे बनाएं चुकंदर का हेयर मास्क
दिल्ली में भारी बारिश की वजह से स्कूल बंद
Delhi Heavy Railfall: उत्तर पश्चिम भारत में बारिश का कहर जारी है. राजधानी दिल्ली में लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते कई जगहों पर जलभराव हो गया है. लोगों को आने-जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. वहीं मौसम विभाग ने भारी बारिश के चलते अलर्ट जारी कर दिया है. इस बीच केजरीवाल सरकार ने सोमवार को स्कूलों की छुट्टी की ऐलान कर दिया है. 10 जुलाई को दिल्ली के सभी स्कूल बंद रहेंगे.
सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करने इसकी जानकारी दी है. सीएम ने अपने ट्वीट में कहा कि, “दिल्ली में पिछले 2 दिनों से हो रही मूसलाधार बरसात और मौसम विभाग की चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए कल दिल्ली के सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद किया जा रहा है.”
दिल्ली-NCR में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है. कई जगहों पर जलभराव की समस्या सामने आई है. वहीं सड़कों पर ट्रैफिक की लंबी लाइनें देखने को मिल रही है. दिल्ली के कई इलाकों में घुटने से भी ज्यादा से पानी भरा हुआ हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैंपस के बाहर भी घुटनों तक भारी भर गया. वहीं इससे पहले सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया था कि, “कल दिल्ली में 126mm बारिश हुई. मॉनसून सीजन की टोटल बारिश का 15% मात्र 12 घंटे में बरसा है. लोग जल भराव से काफ़ी परेशान हुए हैं. आज दिल्ली के सभी मंत्री और मेयर problem areas का इंस्पेक्शन करेंगे. सभी विभागों के अफ़सरों को संडे की छुट्टी कैंसिल कर के, ग्राउंड पर उतरने के निर्देश दिये हैं.”
वहीं दिल्ली की लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि पिछले 24 घंटों में 150 मिलीमीटर बारिश हुई है. इस पूरे मौसम में जितनी बारिश होती है उसका 20% पिछले 24 घंटे में हुई है. बारिश रुकने के बाद ही हमारे पपिंग स्टेशन शुरू हो चुके थे. आज हथिनी कुंड बैराज से 45,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. इसकी वजह से 11 जुलाई को यमुना का स्तर खतरे के निशान के ऊपर आ जाएगी. हमारे अधिकारी इस पर नजर रखे हैं. मैं कल सुबह वहां का दौरा करुंगी.”
कमोडिटी मार्केट में भारी बिकवाली के चलते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…
अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…