हार्दिक पंड्या (फोटो- सोशल मीडिया)
Ashish Nehra On Hardik Pandya: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का आगाज होने में अब एक सप्ताह से भी कम का समय बचा है. इस बार आईपीएल में हार्दिक पंड्या गुजरात से नहीं बल्कि मुंबई की तरफ से खेलते हुए दिखेंगे. हार्दिक के गुजरात टाइटंस छोड़ने के बाद पहली बार टीम के कोच आशीष नेहरा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. हार्दिक पंड्या को लेकर गुजरात के कोच आशीष नेहरा ने अपना बयान दिया है.
आईपीएल ऑक्शन 2024 से पहले हार्दिक पंड्या गुजरात टाइटंस को छोड़कर अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में वापसी कर ली थी. इसके बाद मुंबई ने रोहित शर्मा से कप्तानी लेकर हार्दिक को सौंप दिया था. जिसके बाद मुंबई इंडियंस और हार्दिक पंड्या को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. गुजरात से हार्दिक के मुंबई आने के बाद टीम के कोच आशीष नेहरा ने कहा कि उन्होंने कभी भी हार्दिक पंड्या को रुकने के लिए मनाने की कोशिश नहीं की. नेहरा ने कहा कि यह खेल जिस तरह से आगे बढ़ रहा है, हमें इस तरह के और भी बदलाव देखने को मिलेंगे.
साल 2022 में गुजरात टाइटंस पहली बार इस लीग का हिस्सा बनी थी. इस सीजन में गुजरात ने हार्दिक पंड्या को खरीदा था और टीम का कप्तान भी बनाया था. पहले ही सीजन में गुजरात ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीत लिया था. इसके बाद दूसरे सीजन में गुजरात टाइटंस फिर से फाइनल में पहुंची थी लेकिन उसे चेन्नई के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.चेन्नई पांचवीं बार ये खिताब गुजरात को हराकर जीता था.
ये भी पढ़ें-
IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुआ विस्फोटक ऑलराउंडर, 29 गेंद में जड़ चुका है शतक
छठी बार चैंपियन बनने उतरेगी चेन्नई, इस सीजन के लिए ऐसी हो सकती है MS धोनी की प्लेइंग 11
IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…
Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…
आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान कथित हिंसा और नामांकन दाखिल करने…
हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज की पहाड़ी सड़कों पर प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और…
रांची के जैप-1 परिसर में 146 साल पुरानी परंपरा निभाते हुए महानवमी पर कन्या पूजन…
राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ारी अबरार जमाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए लिया निर्णय, पूर्व…