खेल

Asia Cup IND vs PAK: पाकिस्तानी मीडिया भी हुई Abhishek Sharma की फैन, शानदार बल्लेबाज देखकर कहा- ‘ऐसी धुलाई कभी नहीं देखी’

Asia Cup IND vs PAK: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए सुपर-4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से मात दी और अपने फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को और मजबूत किया. 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत बेहद आक्रामक रही, और इसका श्रेय जाता है युवा ओपनर अभिषेक शर्मा को, जिन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से पाकिस्तानी गेंदबाजों को चुप करा दिया. इतना ही नहीं अभिषेक की शानदार बल्लेबाजी देखने के बाद पाकिस्तानी मीडिया ने भी उनकी जमकर तारीफ की.

पाकिस्तानी मीडिया का रिएक्शन

पाकिस्तानी मीडिया ने भी अभिषेक शर्मा की पारी की जमकर तारीफ की. पाकिस्तान के एक पत्रकार रिजवान हैदर ने कहा, “ऐसी धुलाई पहले कभी नहीं देखी भाई, 7 ओवर में 85 रन. भारतीय ओपनर में जबरदस्त टैलेंट है.” वहीं सोहेल इमरान (Geo TV) ने कहा, “टीम इंडिया ने बेहतरीन खेल दिखाया. हमारे बॉलर पूरी तरह फीके साबित हुए, जबकि भारत ने शानदार रणनीति अपनाई.”

पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी को 3.5 ओवर में 40 रन देने के कारण आलोचना का सामना करना पड़ा.

अभिषेक शर्मा की धाकड़ पारी

अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 24 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया और 39 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 74 रन बनाए. उनके साथ शुभमन गिल ने भी जोरदार बल्लेबाजी की और 28 गेंदों में 47 रन जोड़कर टीम को पावरप्ले में मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया. दोनों की पहली विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी ने पाकिस्तान की जीत की उम्मीदों को शुरूआत में ही ध्वस्त कर दिया.

ग्रुप स्टेज में जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आए थे, तब अभिषेक सिर्फ 31 रन ही बना पाए थे. लेकिन सुपर-4 में वही खिलाड़ी पूरी तरह अलग अंदाज में नजर आए और अपनी आक्रामकता, तकनीक और स्विंग से सबका ध्यान खींचा.

ये भी पढ़े- “उन्हें IPL में भी अंपायरिंग करनी है…”,फखर जमां को आउट देने के मामले को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद आफरीदी ने उगला जहर

भारत की जीत और पॉइंट्स टेबल

भारत ने 172 रन का लक्ष्य सिर्फ 18.5 ओवर में हासिल कर लिया. अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के बाद तिलक वर्मा (30) और हार्दिक पंड्या ने टीम को जीत दिलाई. पाकिस्तान की टीम लगातार दूसरी बार भारत से हारी और अब उसे फाइनल में बने रहने के लिए अपने बाकी दोनों मैच जीतने होंगे.

Also Follow Bharat Express on X

– भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

7 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

8 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

8 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

8 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

9 hours ago