Champions Trophy में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला मुकाबला भारी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया. रावलपिंडी में सोमवार को लगातार बारिश के चलते टॉस तक नहीं हो सका. ICC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, “लगातार बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच ग्रुप बी का मुकाबला रद्द कर दिया गया है.”
रावलपिंडी में सुबह से ही बारिश हो रही थी, जिससे ग्राउंड स्टाफ को पिच तैयार करने का कोई मौका नहीं मिला. तेज बारिश के चलते पूरा मैच धुल गया और दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा. अब साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दोनों के पास तीन-तीन अंक हैं. साउथ अफ्रीका ग्रुप बी में पहले और ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है.
इस रद्द हुए मुकाबले के बाद अब बुधवार को अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच होने वाला मैच काफी अहम हो गया है. यह मुकाबला अब वर्चुअल नॉकआउट बन गया है. इस मैच में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.
इस मैच के रद्द होने से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला है. अब दोनों टीमों के खाते में दो मैचों के बाद तीन-तीन अंक हैं. हालांकि, बेहतर नेट रन रेट (NRR) की वजह से साउथ अफ्रीका ग्रुप बी की तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है. साउथ अफ्रीका का नेट रन रेट +2.140 है, जबकि ऑस्ट्रेलिया का +0.475.
अगर साउथ अफ्रीका अपना अगला मुकाबला जीतता है, तो वह सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर लेगा. दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के लिए अपने शेष मुकाबले जीतना अब जरूरी हो गया है. यदि ऑस्ट्रेलिया अपने बचे हुए सभी मैच जीतता है, तो उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बनी रहेगी. हालांकि, अगर उसे किसी भी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ता है, तो उसकी राह मुश्किल हो सकती है.
इस ग्रुप में इंग्लैंड और अफगानिस्तान की भूमिका भी अब अहम हो गई है. इंग्लैंड के अभी तक शून्य अंक हैं, लेकिन उसके पास दो मुकाबले बाकी हैं. अगर इंग्लैंड साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान दोनों को हरा देता है, तो वह चार अंक हासिल कर लेगा. इससे साउथ अफ्रीका के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लग सकता है.
वहीं, अफगानिस्तान के पास भी दो मुकाबले बचे हैं और उसके भी अभी तक कोई अंक नहीं हैं. अगर अफगानिस्तान अपने दोनों मैच- इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत जाता है, तो उसके खाते में चार अंक हो जाएंगे. इससे ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो सकता है.
ये भी पढ़ें- Delhi Capitals ने IPL 2025 के लिए दो बार वर्ल्ड कप जीतने वाले कोच को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…