खेल

WI vs AUS 1st T20: ऑस्ट्रेलिया ने पहले T20 मैच में वेस्टइंडीज को हराया, कैमरून ग्रीन ने 26 गेंदों में बनाये 51 रन

WI vs AUS 1st T20: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को जमैका में खेले गए पहले टी20 मैच में तीन विकेट से शिकस्त दी. इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है.

सोमवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 8 विकेट खोकर 189 रन बनाए. टीम 32 के स्कोर पर ब्रैंडन किंग का विकेट गंवा चुकी थी. यहां से कप्तान शाई होप ने रोस्टन चेज के साथ दूसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला.

WI vs AUS 1st T20: रोस्टन चेज ने 60 तो शाई होप ने 55 रन बनाये

रोस्टन चेज 32 गेंदों में दो छक्कों और नौ चौकों के साथ 60 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शाई होप ने 39 गेंदों में तीन छक्कों और चार चौकों के साथ 55 रन टीम के खाते में जोड़े. इनके अलावा शिमरोन हेटमायर ने 38 रन जुटाए.

विपक्षी टीम की ओर से बेन ड्वारशुइस ने सर्वाधिक चार विकेट अपने नाम किए.

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 18.5 ओवरों में दर्ज की जीत

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 18.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. यह टीम 78 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन यहां से कैमरून ग्रीन ने मिचेल ओवन के साथ पांचवें विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की पटरी पर ला दिया.

ये भी पढ़ें- WCL में खेलने से मना किया तो बौखला गए Shahid Afridi, भारत के खिलाफ उगला जहर, Shikhar Dhawan को बताया- ‘सड़ा अंडा’

कैमरून ग्रीन 26 गेंदों में 51 रन बनाकर हुए आउट

कैमरून ग्रीन 26 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में पांच छक्के और दो चौके शामिल थे. वहीं, मिचेल ओवन 27 गेंदों में छह छक्कों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सात गेंदें शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया.

मेजबान टीम की ओर से जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ और गुडाकेश मोती ने दो-दो विकेट अपने नाम किए. इनके अलावा अकील हुसैन ने एक सफलता हासिल की.

सीरीज का अगला मैच जमैका में 23 जुलाई को खेला जाना है. ऑस्ट्रेलियाई टीम इससे पहले तीन टेस्ट मुकाबलों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर चुकी है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

क्रिकेट में बदला बोल्ड का नियम! अब ऐसे गिरेंगी स्टंप्स तो बल्लेबाज नहीं होगा आउट

Cricket Rules Change: क्रिकेट के बोल्ड नियम में बड़ा बदलाव किया गया है. MCC ने…

29 minutes ago

यूपी में घर-दुकान किराए पर लेना होगा सस्ता, लीज डीड की रजिस्ट्री फीस पर लगी सीमा; जानें नए नियम

UP Lease Deed Registration Fees: उत्तर प्रदेश में लीज डीड यानी पट्टा विलेख की रजिस्ट्री…

56 minutes ago

ग्रीस के बाद अब जापान पर भी मुसलमानों का कब्जा, पाकिस्तानी मौलाना के सनसनीखेज दावे से मचा बवाल

Tariq Masood: पूरी दुनिया में आतंकवाद की फैक्ट्री के नाम से मशहूर पाकिस्तानी अब अपनी…

1 hour ago

कंगना रनौत का शाही स्वैग वायरल! सिल्क लहंगे और गोल्ड ज्वेलरी में दिखीं किसी महारानी से कम नहीं

 Kangana Ranaut Royal Look: कंगना रनौत का पारंपरिक फैशन और रॉयल एथनिक स्टाइल महिलाओं के…

1 hour ago