खेल

INDW vs AUSW: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

INDW vs AUSW 2nd T20: भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेटे जीत दर्ज कर ली. पहले मैच में भारतीय टीम ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी. इसके साथ ही 3 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबर हो गई है. अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार 9 जनवरी को खेला जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारत की ओर से मिले टारगेट को 19 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. कप्तान एलिसा हीली ने 26 रन, बेथ मूनी ने 20 रन, ताहलिया मैकग्राथ ने 19 रन और एशले गार्डनर ने 7 रनों का योगदान दिया. वहीं एलिसे पेरी (नाबाद 34) और फोबे लिचफील्ड ने नाबाद 18 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी.

भारतीय महिला टीम ने बनाए 130 रन

मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेले गए दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. भारत की शुरुआत कराब रही. ओपनर शैफाली वर्मा एक रन बनाकर दूसरे ही ओवर में आउट हो गए. वहीं चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर भी 13 रन बनाकर आउट हो गए.

आठवें ओवर में स्मृति मंघाना (23) भी आउट होकर पवेलियन लौट गए. कप्तान हरमनप्रीत कौ (6), ऋचा घोष (23), दीप्ती शर्मा (30), पूजा वस्राकर (9), अमनजोत कौर (4) और श्रेयंका पाटिल ने 7 रनों का योगदान दिया. इस तरह से पूरी टीम 20 ओवर में 130 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 131 रनों का टारगेट दिया.

ये भी पढ़ें- Team India: क्या केएल राहुल के लिए T20 टीम के दरवाजे बंद हो गए? श्रेयस अय्यर और चहल के लिए वापसी आसान नहीं

भारतीय महिला टीम प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल, रेणुका ठाकुर सिंह, तितास साधु.

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम प्लेइंग इलेवन

एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एलिसे पेरी, एशले गार्डनर, फोबे लिचफील्ड, ग्रेस हैरिस, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गर्थ, मेगन शुट्ट.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

10 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

10 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

59 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago