देश

Karnataka: ‘ISIS की तरह सरकार चला रहे CM सिद्धारमैया’, कर्नाटक सरकार पर क्यों भड़के प्रह्लाद जोशी?

Karnataka: कर्नाटक में नया बवाल मच गया है. यहां हिंदू कार्यकर्ता श्रीकांत पुजारी को कोर्ट से राहत मिलने के बाद भी सियासी बवाल जारी है. इसको लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस मामले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर निशाना साधा है. प्रह्लाद जोशी का कहना है कि सीएम कि सिद्धारमैया कर्नाटक सरकार को ISIS की तरह सरकार चला रहा है. उन्होंने कहा है कि जैसे अफगानिस्तान में तालिबान सरकार चलाता है, ठीक वैसे ही सिद्धारमैया सरकार चला रहे हैं. गौरतलब है कि 31 साल पुराने केस में श्रीकांत पुजारी की गिरफ्तारी हुई थी, लेकिन अब उन्हें सशर्त जमानत मिल गई है, लेकिन इस मामले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया घिर गए हैं.

इस मामले में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि श्रीकांत पुजारी के खिलाफ 16 मामले लंबित थे. लेकिन, क्या अब सिद्धारमैया माफी मांगेंगे? जिन्होंने आपको बताया कि 16 मामले लंबित हैं, उसके खिलाफ आप क्या कार्रवाई करेंगे. एक समुदाय को खुश करने के लिए आप किस हद तक एक समुदाय को निशाना बनाने जा रहे हैं? यह तुष्टिकरण का प्रतीक है.

यह भी पढ़ें-CJI चंद्रचूड़ ने गुजरातियों के लिए कही बड़ी बात, PM Modi भी हो गए रिएक्शन देने के लिए मजबूर

कर्नाटक सरकार पर बरसे केंद्रीय मंत्री

प्रह्लाद जोशी ने कर्नाटक की सरकार के काम करने के रवैए पर सवाल खड़े करते हुए कहा हि कि कर्नाटक की सरकार ISIS की तरह चल रही है. जैसे अफगानिस्तान में तालिबान अपनी सरकार चला रहा है. सिद्धारमैया इसी तरह कर्नाटक में अपनी सरकार चला रहे हैं. गौरतलब है कि हुबली के हिंदू कार्यकर्ता श्रीकांत पुजारी को कोर्ट से राहत मिल गई है. अदालत ने श्रीकांत पुजारी को सशर्त जमानत दे दी है.

यह भी पढ़ें- India Alliance: सीट शेयरिंग पर कैसे होगा फैसला? दिल्ली में कल आप और कांग्रेस के बीच बैठक, सलमान खुर्शीद ने कही ये बात

सशर्त मिली है जमानत

बता दें कि कर्नाटक पुलिस ने 1992 के हुबली दंगा मामले में श्रीकांत पुजारी को गिरफ्तार किया था. उसकी गिरफ्तारी के विरोध में विपक्षी पार्टी बीजेपी ने बुधवार को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया था. कोर्ट ने श्रीकांत पुजारी को जमानत देते हुए कहा कि याचिकाकर्ता को अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर सभी सुनवाई तिथियों पर संबंधित न्यायालय के समक्ष उपस्थित होना होगा.

यह भी पढ़ें-Rajasthan: DIG सम्मेलन में PM मोदी ने की भारतीय नौसेना की तारीफ, बोले- पिछले दिनों में बहुत ही महत्वपूर्ण ऑपरेशन को अंजाम दिया

इसके साथ ही कहा कि याचिकाकर्ता अभियोजन पक्ष के गवाहों को धमकी नहीं देगा और साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ नहीं करेगा. साथ ही कहा कि वह खुद को समान प्रकृति के किसी भी अपराध में शामिल नहीं करेगा. याचिकाकर्ता पूर्व अनुमति के बिना संबंधित न्यायालय का क्षेत्राधिकार नहीं छोड़ेगा.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

6 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

11 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

49 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

49 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago