मेग लैनिंग (सोर्स-सोशल मीडिया)
Meg Lanning Retirement: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज महिला क्रिकेटर मेग लैंनिंग ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले ली हैं. ऑस्ट्रेलिया को पांच वर्ल्ड कप जिताने वाले मेग लैनिंग ने गुरुवार 9 नवंबर को क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. मेग लैनिंग ने अब तक तीनों फॉर्मेट में 241 मैच खेली हैं, जिसमें उनके नाम 8352 रन दर्ज है. लैनिंग के अचानक संन्यास की घोषणा करने से क्रिकेट फैंस हतप्रभ है.
31 वर्षीय मेग लैनिंग ने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर जाने का फैसला करना मेरे लिए कठिन था लेकिन मुझे लगता है कि यह समय मेरे लिए सही है. मैं अपने 13 साल के इंटरनेशनल करियर का आनंद लेने के लिए बहुत भाग्यशाली रही. मेरे लिए अब कुछ नया करने का सही समय है. टीम के सफल होने के कारण ही आप खेल खेलते हैं. मैने जो कुछ हासिल किया, उस पर मुझे बहुत गर्व है.
लैनिंग ने कहा कि मैं अपनी टीम के साथियों के साथ बिताए गए पलों को संजोकर रखना चाहूंगी. उन्होंने आगे कहा कि अपने परिवार के सदस्य, दोस्तों, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोशिएशन, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और क्रिकेट विक्टोरिया को उनका समर्थन करने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं. इसके साथ ही मैं अपने प्रशंसकों को भी धन्यवाद देना चाहूंगी, जिन्होंने मेरे इंटरनेशनल करियर में मेरा समर्थन किया.
बता दें कि मेग लैनिंग ने साल 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. इसके चार साल बाद 2014 में मात्र 21 साल की उम्र में मेग ने महिला टीम की कमान संभाल ली थी. उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने चार टी20 और एक 50 ओवरों का वर्ल्ड कप खिताब जीता है.
मेग लैंनिंग के नाम 45 गेंदों में वनडे में सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड बनाया था. ये रिकॉर्ड हाल ही में ग्लेन मैक्सवेल ने तोड़ा था. वर्ल्ड कप 2023 में ग्लेन मैक्सवेल ने 40 गेंदों में शतक जमाकर लैनिंग का रिकॉर्ड तोड़ा था. 25 मार्च 1992 को सिंगापुर में जन्मी मेग लैनिंग अब तक अविवाहित हैं.
ये भी पढ़ें- Glenn Maxwell ने दिलाई 40 साल पुरानी कपिल देव की पारी की याद, WC में सबसे ज्यादा 6 जड़ने वालों की सूची में हुए शामिल
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…
Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…
Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…
Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…