देश

UP Cabinet Meeting: कैबिनेट बैठक से पहले सीएम योगी ने किए रामलला के दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

UP Cabinet Meeting In Ayodhya: गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या पहुंचे. कैबिनेट की बैठक से पहले सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया और फिर रामलला के दर्शन करने पहुंचे. यहां पर पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की और इसके बाद मंत्रिमंडल के साथ प्रदेश के हित में निर्णय किए गए.

अयोध्या पहुंचने पर सीएम योगी सबसे पहले हनुमान गढ़ी पहुंचे. इस सम्बंध में उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर पूजा-अर्चना के दौरान की तस्वीर शेयर करते हुए कहा है, “जयति मर्कटाधीश, मृगराज-विक्रम, महादेव, मुद-मंगलालय, कपाली. मोह-मद-क्रोध-कामादि-खल-संकुला, घोर संसार-निशि किरणमाली.” उन्होंने कहा कि पावन श्री राम नगरी ‘अयोध्या धाम’ स्थित श्री हनुमानगढ़ी में आज ‘अंजनीनन्दन’ श्री हनुमान जी के दर्शन-पूजन कर सकल संसार के कल्याण हेतु प्रार्थना की. वहीं रामलला के दर्शन करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा, “जय राम सोभा धाम. दायक प्रनत बिश्राम. धृत त्रोन बर सर चाप. भुजदंड प्रबल प्रताप.” इसके बाद कहा है, “धर्मनगरी श्री अयोध्या जी में आज भगवान श्री रामलला के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ. ‘रघुकुलनंदन’ प्रभु श्रीराम से प्रदेश वासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण हेतु प्रार्थना है. जय जय श्री राम!”

ये भी पढ़ें– UP Politics: 28 नवम्बर से शुरू होगा यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र, अनुपूरक बजट पेश करेगी योगी सरकार

बता दें कि दीवाली से पहले अयोध्या में हुई कैबिनेट की बैठक को भाजपा के हिंदुत्व एजेंडे से जोड़कर देखा जा रहा है. खबरों के मुताबिक, अयोध्या में 11 नवंबर को भव्य दीपोत्सव का आयोजन होने जा रहा है. इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक के कई मायने तलाशे जा रहे हैं. बैठक अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में हुई. इस मौके पर सीएम के साथ ही उनकी कैबिनेट के मंत्रीगण अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण भी किया. तो वहीं मंदिर निर्माण कार्य का भी योगी ने निरीक्षण किया.

बता दें कि ये दूसरी बार है जब लखनऊ से बाहर अयोध्या में राज्य कैबिनेट की पहली बैठक हुई है. इससे पहले वर्ष 2019 में प्रयागराज में भी कैबिनेट की बैठक की गयी थी. तो वहीं इस बार 9 तारीख को हुई बैठक को कई मामलों से जोड़कर देखा जा रहा है. दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने साल 2019 में इसी तारीख को अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर के निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया था. तो वहीं 9 नवंबर 1989 को विश्व हिंदू परिषद ने अयोध्या में राम मंदिर की पहली आधारशिला रखी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

4 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

5 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

5 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

6 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

6 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

6 hours ago