नवीनतम

क्या इंग्लैंड के कोच बनेंगे रवि शास्त्री? लाइव टीवी पर इयॉन मार्गन के सवाल पर दिया ये जवाब

England Team World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड का प्रदर्शन काफी खराब रहा है. टीम सेमीफाइनल की रेस तो बाहर हो चुकी है, बल्कि लीग मैचों में भी टॉप 5 में नहीं है. इंग्लैंड के इस प्रदर्शन के चलते माना जा रहा है कि बोर्ड जल्द ही कुछ नए बदलाव कर सकता है. इस बीच इंग्लैंड और नीदरलैंड्स के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कोच रह चुके कॉमेंटेटर रवि शास्त्री से इंग्लैंड की कोचिंग को लेकर सवाल किया गया. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान द्वारा पूछे गए इस सवाल पर शास्त्री ने हम जवाब दिया है.

दरअसल, इयॉन मार्गन ने यह सवाल अकेले में नहीं बल्कि लाइव टीवी में इसलिए पूछा क्योंकि सवाल किसी फैन ने पूछा था. जनता की राय से जुड़े सवाल पर रवि शास्त्री ने भी अहम जवाब दिया है. उन्होंने पहले अपनी मस्ती वाली भाषा में कहा कि आउंगा न हिंदी सिखाने, इसके बाद अंग्रेजी में कहा कि वो इंग्लैंड के कोच बनते हैं तो यकीनन वो उनके खिलाड़ियों को हिंदी सिखाएंगे बल्कि अहम क्रिकेटिंग टिप्स भी देंगे.

यह भी पढ़ें-ब्राजील के स्टॉर फुटबॉलर नेमार की गर्लफ्रेंड के घर में लूटपाट, बच्चे और प्रेमिका को किडनैप करने की कोशिश

फैन ने पूछा था सवाल

बता दें कि इंग्लैंड और नीदरलैंड्स के बीच मैच के दौरान एक फैन ने मैदान पर एक पोस्टर दिखाया था, जिस पर लिखा था कि इंग्लैंड को एक भारतीय कोच की जरूरत हैं. ऐसे में तुरंत ही उनके पास यह कोचिंग से जुड़ा सवाल भी इयॉन मॉर्गन ने बढ़ा दिया, जिसके चलते रवि शास्त्री ने बेहतरीन जवाब दिया और कोच बनने के प्रस्ताव पर खुशी जताई है.

यह भी पढ़ें-ऑस्ट्रेलिया को 5 वर्ल्ड कप जिताने वाली मेग लैनिंग ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, मैक्सवेल ने हाल ही में तोड़ा था रिकॉर्ड

खराब रहा है इंग्लैंड का प्रदर्शन

गौरतलब है कि नीदरलैंड्स के खिलाफ इंग्लैंड ने अच्छी जीत दर्ज की थी. इस मैच में संन्यास तोड़कर वापस आए बेन स्टोक्स ने शतक भी जड़ा, लेकिन वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के ओवरऑल प्रदर्शन पर नजर डालें तो इंग्लैंड का प्रदर्शन खराब ही रहा है. इंग्लैंड ने अब तक खेले 8 मैचों में से केवल 2 ही मैच जीते हैं. बता दें कि इंग्लैंड से अच्छा प्रदर्शन तो इस वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान का रहा है, जो कि 8 में से 4 मैच जीत चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

46 seconds ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

13 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

26 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

32 minutes ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

45 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

52 minutes ago