खेल

Sachin vs Virat: उस्मान ख्वाजा ने वनडे फॉर्मेट में विराट कोहली को सचिन से बताया बेहतर, जानें क्या कहा

Usman Khawaja Reaction on Sachin Tendulkar vs Virat Kohli: क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहुर सचिन तेंजुलकर और टीम इंडिया के रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली में बेहतर कौन है? इस सवाल को लेकर क्रिकेट के प्रशंसक अक्सर बातें करते रहते हैं. दोनों खिलाड़ियों की बीच कई तरह की तुलना की जाती है. इसको लेकर कई क्रिकेटर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं. अब ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने सचिन बनाम विराट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उनके मुताबिक वनडे में विराट कोहली पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से बहतरीन हैं. उस्मान ख्वाजा ने दोनों खिलाड़ियों पर अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए कहा कि वनडे फॉर्मेट में विराट सचिन तेंदुलकर से बेहतर हैं.

सचिन तेंदुलकर से बेहतर विराट कोहली कैसे हैं?

इस सवाल पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा ने कहा कि अगर आप दोनों के आंकड़े देखेंगे तो उसमें निश्चित तौर पर वनडे में विराट कोहली सचिन से बेहतर नजर आएंगे. उन्होंने कहा कि सचिन तेंदुलकर ने जितने शतक वनडे में जड़े हैं, विराट कोहली उस आंकड़े तक पहुंच गए हैं. जबकि, सचिन तेंदुलकर की तुलना में विराट कोहली ने कम मैच खेले हैं. हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने तेंदुलकर की जमकर तारीफ भी की.

ये भी पढ़ें- AUS vs SL: 209 रन पर सिमटी श्रीलंका की टीम, ऑस्ट्रेलिया के सामने 210 रन का टारगेट

कोहली ने जो किया वो किसी और ने नहीं किया- ख्वाजा

उस्मान ख्वाजा ने कहा कि जब हम बड़े हो रहे थे, उस समय सचिन तेंदुलकर बेंचमार्क थे, लेकिन कोहली ने किया है, वो शायद किसी और ने नहीं किया है. बता दें कि क्रिकेट के भगवान के नाम से विख्यात सचिन तेंदुलकर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक दर्ज है. वनडे में सचिन के नाम 49 शतक दर्ज है. जबकि, टेस्ट में उनके नाम 51 शतक दर्ज है. सचिन तेंदुलकर ने 436 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें 44.83 की औसत से 18 हजार 426 रन बनाए हैं.

वनडे में कोहली के नाम 47 शतक

विराट कोहली की बात करें तो विराट कोहली ने अब तक 284 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 13 हजार 239 रन बनाए हैं. वहीं वनडे में विराट कोहली के नाम 47 शतक दर्ज है. अगर अर्धशतक की बात की जाए तो विराट कोहली के नाम वनडे में 68 अर्धशतक दर्ज है. विराट कोहली कोहली ने 111 टेस्ट मैच में 8676 रन बनाए हैं.

Vikash Jha

Recent Posts

PM मोदी के शांति वाले आइडिया के फैन हुए पुतिन, बोले – यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए उनके पास बढ़िया प्लान है

Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…

27 minutes ago

ट्रक या 5-स्टार महल? 2 करोड़ का केबिन, AC और लेदर सीट्स… इस ड्राइवर का जलवा देख उड़े लोगों के होश

Jharkhand Trucker New: 2 करोड़ का ट्रक, एसी और लग्जरी लेदर सीट्स! जानिए कैसे एक…

37 minutes ago

अजय राय की कुर्सी पर संकट? कांग्रेस में ‘मोना’ के नाम से बढ़ी हलचल

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…

1 hour ago

गांधी का ‘ग्राम स्वराज’ और आज का संविधान: क्या हमने सच में गुरु को भुला दिया?

Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…

1 hour ago

EaseMyTrip यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, Apple Pay से अब तेजी से होगा पेमेंट

EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…

2 hours ago