खेल

Babar Azam: पाकिस्तानी कप्तान ने छक्के से ठोका 9वां शतक, फैंस ने कहा- ‘King of Test’

Babar Azam Century: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam century) मौजूदा क्रिकेट की दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में से एक हैं. भले ही उनके और भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली के बीच उम्र का बड़ा फासला है, लेकिन क्रिकेट फैंस हमेशा खेल के सभी प्रारूपों में दोनों की तुलना करते हैं. चल रहे पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (Pakistan vs New Zealand) मुकाबले के पहले टेस्ट में बाबर ने शानदार शतक लगाया है.

इस बल्लेबाज ने पहले अपनी टीम की लड़खड़ाई पारी संभाली और उसके बाद छक्के के सथ अपना शतक भी पूरा किया. बता दें, 2022 में यह उनका चौथा शतक है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में शतकीय पारी खेल चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Year Ender 2022: टीम इंडिया ने इस साल खेले 7 टेस्ट, 24 वनडे और 40 T20I, जानें कैसा रहा परफॉर्मेंस

जैसे ही बाबर ने शतक जड़ा, ट्विटर पर आया फैंस का रिएक्शन

हाल ही में बाबर के नेतृत्व पर भी सवाल उठे थे. लेकिन उन्होंने कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन एक शानदार शतक के साथ आलोचकों को जवाब दिया.

17 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

बाबर आजम ने अपनी शतक की स्क्रिप्ट लिखते वक्त रिकी पॉन्टिंग का बनाया रिकॉर्ड भी तोड़ा. अपने शतक के जरिए उन्होंने इस साल 25वीं बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान के एक कैलेंडर ईयर में बनाए सर्वाधिक 24 इंटरनेशनल फिफ्टी प्लस के स्कोर को तोड़ दिया.

मैच रिपोर्ट

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम की शुरुआत सोमवार को बेहद खराब हुई. टीम ने महज 15 ओवर में सिर्फ 48 रन पर तीन विकेट गंवा दिए. लेकिन बाबर ने मोर्चा संभाला और जल्द ही अपनी टीम को मैच में वापस लाए. न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी को पाकिस्तानी कप्तान का तोड़ नहीं मिला.

पाकिस्तान को एक साझेदारी की सख्त जरूरत थी, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि उनके कप्तान को क्रीज पर जमे रहने की जरूरत थी. बाबर को पूर्व कप्तान सरफराज अहमद से मदद मिली, जो लगभग चार साल बाद अपनी पहली टेस्ट मैच खेल रहे थे.

-भारत एक्सप्रेस

 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

करीब 10 साल बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में लौटे आशुतोष राय, पूर्वांचल में क्या होगी भूमिका?

वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…

14 minutes ago

‘हर संभव मदद मिलेगी…’: चक्रवात अर्नब के हालात पर अमित शाह की नजर, जल्द पहुंचेगी केंद्रीय टीम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…

33 minutes ago

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

59 minutes ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

59 minutes ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

2 hours ago