खेल

Rahul Dravid: कोचिंग में द्रविड़ ‘फेल’, T20 के लिए टीम इंडिया को मिल सकता है नया कोच!

India New T20 Coach: साल 2021 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया में कई फेर बदल हुए. टीम को नए कप्तान रोहित शर्मा और नए कोच राहुल द्रविड़ का साथ मिला. मगर 1 साल से ज्यादा समय होने को है लेकिन टीम इंडिया के प्रदर्शन में कुछ खास बदलाव नहीं आया. काफी समय से टीम इंडिया एक्सपेरिमेंट मोड में है जो पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ. क्योंकि इस दौरान टीम इंडिया ने एशिया कप में भी लचर प्रदर्शन किया और टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के हाथो बुरी तरह हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई. इस बीच लगातार कोच राहुल द्रविड़ पर सवाल उठाए जा रहे हैं और अब इस मुद्दे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है.

T20 के लिए टीम इंडिया को मिल सकता है नया कोच!

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय से जो जानकारी आ रही है वह यह है कि भारतीय बोर्ड भारत के टी20 सेट-अप के लिए नए कोच नियुक्त करने के लिए ‘गंभीरता से विचार’ कर रहा है. बोर्ड के एक सूत्र के मुताबिक भारतीय टी20 टीम के लिए नए कोचिंग सेट-अप की घोषणा जनवरी में ही की जा सकती है. इसका मतलब यह है कि, भारत जनवरी में नए कप्तान और शायद नए कोच के साथ टी20 सीरीज बनाम श्रीलंका खेलेगा.
इसके पीछे यह कारण बताया जा रहा है कि राहुल द्रविड़ मुख्य रूप से वनडे और टेस्ट टीम पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जबकि टी20 के लिए एक अलग कोचिंग सेट-अप पर विचार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: भारत की हार के बाद फैंस नाराज, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

किसे मिलेगा मौका?

यह पूछे जाने पर कि किसे भारत का नया टी20 कोच नियुक्त किया जा सकता है? बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, ‘अब तक ऐसे किसी के नाम के बारे में नहीं सोचा गया है. हम अभी किसी नाम को लेकर निश्चित नहीं हैं, लेकिन हम निश्चित हैं कि भारत को T20 सेट-अप के लिए नए दृष्टिकोण की आवश्यकता है. हम जनवरी से पहले नए-कप्तान की घोषणा करेंगे, लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि अभी बस विचार किया जा रहा है. बता दें कि रवि शास्त्री और हरभजन सिंह दोनों ने पहले भी ये सुझाव दिया था कि भारत के पास T20 SET-UP के लिए अलग कोच और कप्तान होना चाहिए.

कोच के साथ कप्तान भी बदल सकता है

भारत का मिशन 2024 टी20 वर्ल्ड कप जनवरी 2023 में श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के साथ शुरू होगा. बड़ा बदलाव यह होगा कि मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली अब भारत की टी20 योजनाओं का हिस्सा नहीं होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स में पहले भी ये खबर आई थी कि हार्दिक पांड्या को टी20 टीम की कप्तानी सौंपी जाएगी. भारत जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा. उम्मीद है कि इस सीरीज से पहले टी-20 में कोच और कप्तान की तस्वीर साफ हो जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

1 minute ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

12 minutes ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

21 minutes ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

1 hour ago