दुनिया

महज 17 साल की उम्र में इस शख्स ने खरीदा था पहला घर, आज 40 की उम्र में हैं 37 मकान, इनकम जान हो जाएंगे हैरान

दौलत और कामयाबी पाने के लिए लोग पूरी जिंदगी खपा देते हैं, लेकिन फिर भी वे कामयाब नहीं हो पाते. कई लोगों को कामयाबी मिलती है तो इतनी देर हो जाती है कि फिर वे उसका पूरा आनंद ही नहीं ले पाते. वहीं आज लोग करियर के सेट होते ही चाहते हैं कि जल्द से जल्द उनके पास अपना मकान और गाड़ी हो. वहीं कितनी भी जल्दी हो आमतौर पर 25-30 साल तो अपना पहला घर बनाने में लग ही जाते हैं. लेकिन एक इंसान ऐसा भी है जिसने न केवल 17 साल की उम्र में ही अपना पहला घर खरीदा लिया, बल्कि आज 40 साल की उम्र होने के बाद इस शख्स के पास अपना एक या दो नहीं बल्कि 37 मकान हैं. इसके अलावा यह पिछले 10 सालों में केवल खुद की बदौलत कई संपत्तियां खरीद चुका है. अगर बात करें इसकी कमाई की तो यह लाखों में है.

लोगों को देता है फाइनेंस से जुड़ी सलाह

खुद आज तक करोड़ों कमाने वाला यह शख्स दूसरों को भी पॉडकास्ट शो के जरिए फाइनेंस से जुड़ी सलाह देता है. इस शख्स का नाम गोरो गुप्ता है और बात करें इसके हर महीने की आमदनी की तो यह 13 लाख रुपए से भी ज्यादा है. गोरो गुप्ता अपने व्यापार के सिलसिले में अपना अधिकांश समय ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया और गोल्ड कोस्टज में बिताते हैं. उनकी सफलता की यह कहानी आज लाखों लोगों को प्रभावित कर रही है.

इसे भी पढ़ें: London: खालिस्तानी समर्थकों को भारत का मुंहतोड़ जवाब, एंबेसी पर लहराया पहले से भी बड़ा झंडा, Video Viral

प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आजमाया था यह तरीका

मिली जानकारी के अनुसार प्रॉपर्टी खरीदने के लिए गोरो गुप्ता ने ऑफसेट लोन लिया था. वहीं गोरो गुप्ती का कहना है कि माता-पिता के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था. शुरुआत में उन्होंने उनकी काफी मदद की थी. ऑफसेट लोन के बारे में बताते हुए उनका कहना था कि इसका उपयोग किस तरह किया जाता है अगर आप जान जाएं तो महज 10 साल से भी कम समय में इसे चुका सकते हैं. उन्होंने लोगों को तेजी से बढ़ने वाली प्रॉपर्टी में निवेश करने की सलाह दी है. ऑस्ट्रेलिया के उद्योग जगत में उनके नाम के काफी चर्चे हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

47 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

53 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

1 hour ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

1 hour ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

1 hour ago