खेल

Border Gavaskar Trophy: ऑस्ट्रेलिया की तैयारियों से नाखुश दिखे गिलक्रिस्ट! रणनीति पर उठाए सवाल

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने नाथन मैकस्वीनी को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच के लिए टीम में शामिल किया है और इसकी पूरी उम्मीद है कि वह बतौर ओपनर खेलते नजर आ सकते हैं. इस चयन पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट ने चयनकर्ताओं से एक सवाल पूछा जिसने क्रिकेट जगत में हलचल तेज कर दी है.

एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि वे अपनी शीर्ष छह बल्लेबाजों की नीति से भटक गए हैं. इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया कि जोश इंगलिस, जिन्हें रिजर्व बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया था, पर्थ में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने और उस्मान ख्वाजा के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करने के हकदार हैं. रविवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 13 सदस्यीय टीम की घोषणा की. 22 नवंबर को श्रृंखला के पहले मैच में मैकस्वीनी, ख्वाजा के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे.

इंगलिस की शानदार परफॉमेंस

मैकस्वीनी ने इस सप्ताह एमसीजी में भारत ए के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ए मैच से पहले कभी प्रथम श्रेणी स्तर पर बल्लेबाजी की शुरुआत नहीं की थी, जबकि इंगलिस ने शेफील्ड शील्ड अभियान की शानदार शुरुआत के बावजूद रिजर्व बल्लेबाज के रूप में नामित किया गया. ऑस्ट्रेलिया की व्हाइट-बॉल टीमों में अपना स्थान पक्का कर चुके इंगलिस ने दो मैचों में 99.00 की औसत से 297 रन बनाए.


गिलक्रिस्ट ने कहा कि यदि प्रबंधन शीर्ष 6 में छह सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को खेलने की अपनी नीति पर कायम रहता है तो इंगलिस को देश के सर्वश्रेष्ठ छह बल्लेबाजों में शामिल किया जाना चाहिए.


ऑस्ट्रेलिया के छह सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की नीति

गिलक्रिस्ट ने कहा, “इंगलिस उस टीम में रिजर्व बल्लेबाज के रूप में हैं, जो ऑस्ट्रेलिया पारंपरिक रूप से घरेलू परिस्थितियों में नहीं करता है. मुझे लगता है कि मैकस्वीनी ओपनिंग करेंगे… लेकिन क्या वे पिछले साल की नीति पर कायम रहेंगे, जिसके तहत हम चाहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के छह सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज शीर्ष छह में खेलें? जोश इंगलिस इस समय ऑस्ट्रेलिया के छह सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल हैं. क्या वे उस नीति से अलग होंगे? मुझे लगता है कि वे ऐसा करेंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

37 minutes ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

49 minutes ago

हमले की फिराक में था ‘उमर’, पर स्पेशल सेल ने पलट दी बाजी! दिल्ली-NCR की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…

58 minutes ago

RBI Repo Rate Hike: फिर बढ़ सकती है आपकी EMI! रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का अनुमान, जानें पूरा गणित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…

1 hour ago

Explainer: परिसीमन क्या है और कौन तय करता है लोकसभा सीटों की संख्या? आसान भाषा में समझिए पूरा गणित

Delimitation Bill Kya Hai: परिसीमन के जरिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे…

1 hour ago

भारत बनेगा दुनिया की नई टेक्सटाइल कैपिटल, 2,360 करोड़ का मिलेगा ऑर्डर, सीटीआई ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा ‘धन्यवाद’

भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बांग्लादेश से शिफ्ट हुआ टेक्सटाइल…

2 hours ago